भीलवाड़ा, 05 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भीलवाडा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल रोड शो किया। दूधाधारी गोपााल मंदिर से महाराणा टॉकीज तक आयोजित रोड शो में जगह-जगह बड़ी संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग से मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर एवं चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। प्रदेश की जनता विकास की रफ्तार को और अधिक मजबूत करने के लिए नगर निकाय चुनाव में तीसरे इंजन को जोड़ने का काम करेगी तथा भीलवाड़ा सहित प्रदेश के सभी निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन के संकल्प को साकार कर रही है। रोड शो में सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

