आज का राशिफल 30 सितम्बर 2026,बुधवार

Jyotish Jyotish/Religion

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2026,बुधवार

मेष(Aries)मेष राशि के जातकों का मन दिन के आरंभ में भावुक रह सकता है। आप अलस भी महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको कमाई के कुछ नई और बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। चंद्रमा के दूसरे भाव में उच्च के होने से आपकी कमाई भी बढेगी। धन के आगमन से मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढेगा। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।

वृष(Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए कल 30 सितंबर का दिन अनुकूल रहेगा। दिन के पहले में आपके कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं और मन आपका उलझन में रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा के राशि में आने से आपका मनोबल ऊंचा होगा और आपको कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कमाई के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढेगा। प्रेम संबंध सुखद होगा।

मिथुन(Gemini) मिथुन राशि के लिए कल महीने का अंतिम दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलता रहेगा। द्वादश भाव में चंद्रमा के आने से दिन का दूसरा भाग मानसिक उलझन दे सकता है। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के सेहत को लेकर भी आपको ध्यान देना होगा। कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको अपनी योजना और कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। दूर के संबंधियों से लाभ सहयोग मिलेगा।

कर्क(Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए कल 30 सितंबर का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा के उच्च के होने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के काम में भी दिन के दूसरे भाग में आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई नया अवसर भी आपके सामने आ सकता है। कमाई में भी वृद्धि होगी। अपने लिए आप कुछ खरीदारी भी करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

सिंह(Leo)सिंह राशि के लोगों के लिए कल सितंबर महीने का अंतिम दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्यदेव और कर्म भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका काम भी तेज चलेगा और दिन के दूसरे भाग में आपकी कमाई भी बढेगी। पिता और पारिवारिक संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी योजनाओं में भी आपको फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा और कुछ नए संपर्क भी बनेंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता होगी।

कन्या(Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए कल 30 सितंबर का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल और सुखद रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको भाग्य कुछ नए अवसर भी देगा जिससे आपको भविष्य में भी लाभ मिलने का संयोग बनेगा। परिवार का सपोर्ट और सहयोग बना रहेगा। आपको पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। कोई दान पुण्य भी आपके हाथों संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

तुला (Libra)तुला राशि के जातकों के लिए कल 30 सितंबर का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। दिन के पहले भाग में सप्तम चंद्रमा आपके लिए लिए लाभ और आनंद का संयोग निर्मित करेंगे। लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपके पास आ सकती है। आपकी राशि में शुक्र और बुध की युति से आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन अष्टम चंद्रमा हो जाने से अचानक से खर्च का भी संयोग बनेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति भी दिन के दूसरे भाग में ध्यान देने के जरूरत है। किसी बात से मन उलझन में रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio)वृश्चिक राशि के लिए दिन अच्छा है और दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपको अपने साहसिक फैसले और कार्यानुभव का फायदा मिलेगा। खेल और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जेब में धन आने से चेहरे पर प्रसन्नता भी झलकेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य आपको कुछ नए मौके भी देगा। कार्यक्षेत्र में आप साथी सहकर्मियों से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे।

धनु(Sagittarius)धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिश्रित रहने वाला है। दिन का पहला भाग अनुकूल रहेगा। आप सुख और आनंद के साथ परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। किसी बात को लेकर मानसिक उलझन भी रहेगी। लेकिन आपके लिए जरूरी है वाणी पर संयम रखें और क्रोध को हावी न होने दें क्योंकि गुरु और मंगल की युति राशि से अष्टम में बना हुआ है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। आवेश में काम करने से नुकसान हो सकता है, संयम से काम लें।

मकर (Capricorn)मकर राशि के जातकों के लिए कल सितंबर महीने का अंतिम दिन सुखद और शुभ रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। जेब में खनखनाते हुए देवी लक्ष्मी की कृपा आने से मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूलता बनी रहेगी। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ उपरांत पंचम में होने से कमाई के साथ आपके लिए सुख का भी संयोग बना हुआ है। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

कुंभ(Aquarius) कुंभ राशि के लिए लाभदायक है। आपको अपनी चतुर बुद्धि का फायदा मिलेगा। आप नवीन तकनीक और ज्ञान से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य आपके लिए लाभ का सृजन करेगा। जो जातक इंजीनियरिंग और शोध के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए कल का दिन उपलब्धि भरा रहेगा। आपको कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी घरेलू काम बन सकता है। पिता की ओर से लाभ और सहयोग पाएंगे।

मीन(Pisces)मीन राशि के जातकों के लिए कल यानी 30 सितंबर का दिन सामान्य रहेगा। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। दिन के पहले भाग में चंद्रमा दूसरे भाव में होकर आपको किसी बात में उलझा सकते हैं और आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे लेकिन दिन के दूसरे भाग में तृतीय भाव में उच्च का चंद्रमा आपके मनोबल को बढाएगा। जबकि पंचम भाव का गुरु आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। बुद्धि और तर्क क्षमता से आपको फायदा मिलेगा। वाणी में गंभीरता और अनुभव का लाभ भी कल के दिन आपको प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है, कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा।का मिलेगा।