ओडिशा जाएंगे हिमाचल CM सुक्खू!:मुख्यमंत्री को न्योता देने आए समीर रंजन; हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में शामिल होने का आग्रह किया

National

शिमला :- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अगले साल ओडिशा जा सकते हैं। CM सुक्खू को न्योता देने के लिए गुरुवार को ओडिशा के स्कूल एवं जन शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समीर रंजन दास शिमला पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से सचिवालय में मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू को 13 से 29 जनवरी 2023 तक ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में होने वाले विश्व कप में शामिल होने का आग्रह किया।

बता दें कि ओडिशा में अगले साल पुरुष हॉकी विश्व कप होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ मैच से करेगी। ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *