आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2026,शुक्रवार
मेष(Aries)आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण लेकर आया है। आपका पॉजिटिव रवैया दिन को सफलता के साथ पार करने और व्यक्तिगत विकास के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण होगा।
वृष(Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज यानी 9 अक्टूबर का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी और आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
मिथुन(Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज 9 अक्टूबर का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य के साथ हो रहा है। ऐसे में आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। करियर में बदलाव का विचार भी प्रबल होगा। सुख सुविधा की वस्तुओं पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा का भी संयोग बनेगा।
कर्क(Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज यानी 9 अक्टूबर का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से बीते दिनों की अपेक्षा बेहतर होगा। नौकरी में आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके लिए भाग्य कल लाभ और उन्नति के रास्ते खोलेगा और वरिष्ठ व्यक्तियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। साहसिक फैसलों का आपको लाभ मिलेगा। खानपान का आपको ध्यान रखना चाहिए, पेट से संबंधित समस्या आपको हो सकती है।
सिंह(Leo)सिंह राशि के जातकों के लिए आज 9 अक्टूबर का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। कारोबार में आपको लाभदायक डील मिल सकती है। जबकि सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। राशि से दूसरे भाव में सूर्य चंद्रमा की युति से आपको परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे।
कन्या(Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज 9 अक्टूबर का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में सूर्य के साथ हो रहा है। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभदायक मौका मिल सकता है। आप कुछ नई योजनाओं पर भी काम कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी या सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम आपका अटका है तो वह पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक मामलों में पूर्व में किए गए निवेश का भी फायदा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कल कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।
तुला (Libra)तुला राशि के लोगों के लिए आज यानी 9 अक्टूबर का दिन अनुकूल रहेगा। आपको परिवार और निकट संबंधियों से मिलने जुलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको एक से अधिक स्रोत से फायदा मिलने का भी योग बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। राशि में शुक्र की मौजूदगी से आपका कला और रचनात्मक विषयों से जुड़ाव बढ सकता है। आपको किसी की सहायता भी करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक(Scorpio)वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज 9 अक्टूबर का दिन लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य कल कमाई का कुछ नया मौका दे सकता है। एकादश भाव में सूर्य और चंद्रमा की युति होने से आपको सरकारी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा का आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको करियर में कोई नया मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके सुख सहयोग बना रहेगा।
धनु(Sagittarius)धनु राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार 9 अक्टूबर का दिन करियर और काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि दसवें भाव में सूर्य के साथ होगा। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से सहयोग और सपोर्ट प्राप्त होगा और आपके पास कुछ नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। अष्टम गुरु की वजह से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
मकर (Capricorn)मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का सपोर्ट मिलने से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरान संपर्क और काम का फायदा मिल सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। साथी सहकर्मियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आप अपने खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाए रख पाएंगे। फैमिली बिजनेस में आपको विशेष रूप से फायदा मिलेगा।
कुंभ(Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक उलझन भरा हो सकता है। आपका कुछ काम बनते-बनते अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा, आपकी कोई दबी समस्या उभर सकती है। किसी बात को लेकर आपका मन खिन्न हो सकता है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो करीबी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन(Pisces)मीन राशि के लोगों के लिए आज यानी शुक्रवार 9 अक्टूबर का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको टीमवर्क का फायदा मिलेगा। आप साझेदारी में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का भी कल मौका मिलने वाला है।

