महान फुटबॉलर पेले का निधन:82 साल की उम्र में साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस, पेट के कैंसर से पीड़ित थे

Sports

साओ पाउलो :- ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया। लेकिन, उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था।

बेटी ने कहा – हम जो भी हैं सब आपकी बदौलत
पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’ 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे
पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल ने उन्हें अब मृत घोषित कर दिया। पेले को कैंसर था और दिल से जुड़ी समस्याएं भी थीं। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने भी चिंता जाहिर की थी। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई।

पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।

एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो असली नाम

पेले का असली नाम एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो था। निक नेम डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल भी हैं। पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील में हुआ था। इनकी तीन पत्नियां हैं। लेकिन कितने बच्चे हैं, इसको लेकर विवाद होते रहे हैं। पेले खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें याद तक नहीं कि उनके कितने बच्चे हैं। हालांकि, ऑफिशियल रिकॉर्ड में पेले के 7 बच्चों के नाम सामने आते हैं।

उनकी पहली शादी 1966 में हुई और 1982 में तलाक हो गया। पहली पत्नी का नाम रोज मैरी डोस रीस था। उनसे तीन बच्चे हुए। पेले ने दूसरी शादी 1994 में की और 2008 में तलाक हो गया। दूसरी पत्नी का नाम एसीरिया लेमोस सिक्सैक्स था। तीसरी शादी उन्होंने 2016 में की थी। पत्नी का नाम मार्सिया ऑकी है। अभी वह पेले के साथ ही रहती हैं।

ब्राजील को 3 वर्ल्ड कप दिलाए
पेले फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को 3 वर्ल्ड कप दिलाए। उन्होंने 4 वर्ल्ड कप खेले। इनमें से टीम ने तीन बार खिताब जीते। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था।

तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी
पेले ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 4 वर्ल्ड कप खेले। इसमें से तीन जीते। वे तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था।

पेले ने अपने करिअर में 92 मैच खेले और 78 गोल दागे। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स में उनके बाद नेमार का नाम हैं। नेमार ने 77 गोल किए।

फीफा वर्ल्ड कप में स्कोर करने वाले सबसे यंग खिलाड़ी

1958 में पेले ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। पेले केवल 17 वर्ष और 239 दिन के थे जब उन्होंने 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ ब्राजील के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान फीफा विश्व कप में अपना पहला गोल किया था। इसके बाद वह फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 17 साल और 244 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई थी। इसके साथ ही वे हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। उन्होंने फाइनल में भी गोल स्कोर किया और ब्राजील को वर्ल्ड कप जिताया। दिलचस्प बात यह है कि पेले 18 साल की उम्र से पहले विश्व कप में स्कोर करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

अब जानते हैं पेले के निधन पर किसने क्या कहा-

रोनाल्डो- पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेले से प्राइज लेते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा: “ब्राजील के सभी लोगों से और विशेष रूप से मिस्टर एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेले को मात्र अलविदा कहना काफी नहीं होगा। पेले लाखों लोगो के लिए एक प्रेरणा थे, है और रहेंगे। दुनिया का कोई भी फुटबॉल प्रेमी उन्हें भुला नहीं पाएगा। रेस्ट इन पीस, किंग पेले।”

नेमार- ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने कतर वर्ल्ड कप में पेले के इंटरनेशनल गोल (77) की बराबरी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए पेले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि, पेले के आने से पहले 10 सिर्फ एक नंबर था, लेकिन अब यह एक उपाधि की तरह है। पेले ने फुटबॉल को बदला है। उन्होंने फुटबाल को आर्टिस्टिक और मनोरंजक बनाया है। पेले ने गरीब वर्ग के अश्वेतों को आवाज दी है। पेले भले ही चले गए लेकिन, वे दुनिया में अपना जादू छोड़कर गए है। पेले हमेशा अमर रहेंगे।

मेसी-अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर पेले के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा: रेस्ट इन पीस, पेले।

ओबामा– अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, पेले फुटबॉल के महानतम खिलाडियों में से एक थे। साथ ही दुंनिया के सबसे एथलीट भी। उन्होंने स्पोर्ट्स के जरिए लोगो को एकजुट करना सिखाया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *