200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप:कांग्रेस बीजेपी से जनता हो गई परेशान:-नवीन पालीवाल बोले,राहुल पर हुई तानाशाही:-मिश्रा

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी नियुक्तियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में बदलाव लाना चाहती है। इसके लिए इस बार हम प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। ताकि राजस्थान की जनता भी दिल्ली और पंजाब जैसी मूलभूत और मुफ्त सुविधाएं हासिल कर सके।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा कहा कि कांग्रेस और भाजपा संगठन मजबूती के दावे करती है। लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनों की भीड़ उनका संगठन बताता है। वहीं भाजपा के पन्ना प्रमुख भी केवल पन्नों तक ही सीमित है। इनका संगठन सिर्फ लोगों को डराने के लिए है।

आज देश में तानाशाही का माहौल है। राहुल गांधी जैसे नेता पर तानाशाही कर उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। जबकि कोर्ट ने उन्हें 1 महीने का वक्त दिया है। तो कार्रवाई में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

मिश्रा ने कहा कि हमने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही हमने पार्टी के 7 विधायकों को सहप्रभारी भी नियुक्त किया हैं। जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी को ग्रास रूट पर मजबूत करने का काम करेंगे।

आम आमदी पार्टी राजस्थान के 7 सहप्रभारी

  • 1. अमनदीप सिंह – बलुआना (पंजाब)
  • 2. चेतर वसावा – देदियापाड़ा (गुजरात)
  • 3. हेमंत खावा – जमजोधपुर (गुजरात)
  • 4. नरेश यादव – महरौली (दिल्ली)
  • 5. नरिंदर पाल सवाना – फाजिल्का (पंजाब)
  • 6. मुकेश अहलावत – सुल्तानपुर माजरा (दिल्ली)
  • 7 शिवचरण गोयल – मोती नगर (दिल्ली)