पूर्वCM के सलाहकार निरंजन आर्य की पत्नी RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर अजमेर में ACB का छापा

Ajmer Rajasthan

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की मेंबर डॉ. संगीता आर्य के अजमेर स्थित सरकारी आवास पर शाम 4 बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सर्च शुरू की है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में सर्च किया जा रहा है।संगीता आर्य ने वर्ष 2013 में राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव-2013 में सोजत सीट से टिकट दिया था। हालांकि, वे भाजपा प्रत्याशी संजना आगरी से चुनाव हार गई थीं। उनके पति निरंजन आर्य रिटायर्ड IAS अफसर रहे हैं। निरंजन आर्य मुख्य सचिव रहे हैं। यही नहीं, वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार भी रह चुके हैं।

आज RPSC में वेटरनरी ऑफिसर और जूनियर लीगल ऑफिसर के इंटरव्यू चल रहे हैं। संगीता आर्य बोर्ड में शामिल है। वह लंच के दौरान घर आई थी। इसी बीच, एसीबी की टीम भी उनके घर पहुंच गई।