पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न : अब RLD जाएगा NDA के साथ

National Politics

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान के बाद उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने NDA में जाने की बात कही। NDA में जाने के सवाल पर जयंत ने कहा कि मुझे इतना वजन न दें। चुनाव हारे हों या जीते हों। गठबंधन में जा रहा हूं, कितनी सीटें मिल रही हैं। ये कोई मसला ही नहीं हैं।

मैं किस मुंह से इनकार करूं। क्या अब कोई कसर बाकी है? मोदी जी ने दिल जीत लिया। ये बहुत बड़ा दिन है। मेरे लिए भावुक और यादगार पल है। मैं राष्ट्रपति और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

भारत रत्न की घोषणा से बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। देश की भावनाएं सरकार के इस फैसले से जुड़ी हैं। मोदी जी ने साबित किया है कि वे देश की मूल भावना को समझते हैं। जो आज तक पूर्व की सरकार नहीं कर पाई, वे फैसला नरेंद्र मोदी ने लिया है।

क्या बीजेपी के साथ गठबंधन तय है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न के इस फैसले को गठबंधन से न जोड़ें। पीएम देशवासियों की भावना को जानते हैं। चौधरी साहब का सम्मान किसानों का सम्मान है।

आज तो वह फैसला लिया गया है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखा जाएगा। चौधरी चरण सिंह के संघर्षों को, उनके वैचारिक दृष्टिकोण को और उनके कार्यों को हमेशा जिंदा रखने वाला फैसला है।