आलिया ने बेटी को जन्म दिया:रणबीर ने कहा- यह जिंदगी की सबसे अच्छी खबर

Entertainment

Mumbai

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है।

यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।

पिछले महीने हुई थी आलिया की गोद भराई
हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर खानदान कपल और उनके होने बच्चे को आशीर्वाद देने लिए पहुंचा। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शादी के 4 महीने बाद की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।’ फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आए थे।

शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को किया डेट
रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *