राज्य में अराजकता और बदहाली का माहौल,महिलाएं घर में भी सुरक्षित नही:जोशी

Politics Rajasthan Rajasthan-Others

टोंक:-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का शनिवार को भीलवाड़ा जाते समय टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में मेहता टायर्स शोरूम तथा  भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में शीतल होटल में स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने  कहा कि भीलवाड़ा की घटना अत्यंत दुखद है लेकिन यह सिर्फ अकेली बच्ची का दर्द नहीं बल्कि कांग्रेस राज के पौने पांच सालों में ऐसी हजारों बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य महिलाओं के सम्मान की अपनी परंपरा के लिए जाना जाता है लेकिन आज बलात्कार के मामलों के लिए जाना जा रहा है।राजस्थान में महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। राजस्थान की जनता ठगी हुई है ।प्रदेश में अराजकता, बदहाली का माहौल है।पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के साथ  पूर्व प्रधान खेमराज  मीणा, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, बीना जैन पार्षद, रामअवतार धाभाई ,पार्षद हकीकत राय सौदा, पार्षद राहुल गुर्जर, पार्षद आदित्य मीणा,पूर्व पार्षद नत्थू सिन्धी, फारुख, विनीत गुर्जर ,राजेंद्र कीर, युवा मोर्चा शहर  सत्यनारायण यादव ,अनिल टिक्कीवाल ,अशोक शर्मा ,गुलाब मीना, महेंद्र सिंह चौधरी ,पुष्पेंद्र जैन ,चेतन जैन ,विष्णु चावला  ,पंकज सैनी विश्वजीत राठौर ,सीताराम अंकल ,शिवराज चावला, नरेन्द्र अजमेरा ,लवली बेरवा ,गिरधारी नकवाल ,  नफीस मंत्री आदि मौजूद थे ।वही भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना के साथ देवली -उनियारा के पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर,लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, नरेश बंसल, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, नीलिमा आमेरा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह राजावत, चौथमल विजय ,रोहित जैन,विनायक जैन, जूली शर्मा मौजूद थे।