प्रियंका गांधी बोलीं-हरियाणा में BJP विरोधी लहर:मोदी ने किसानों को आतंकवादी-देशद्रोही कहा,उन्हें हराने के लिए वोट देना

Front-Page Loksabha Election National Politics

सिरसा:-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा दौरे पर रहीं। सबसे पहले उन्होंने सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो निकाला। उनके साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ से बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी भी नजर आईं।

इसके बाद प्रियंका गांधी पानीपत में न्याय संकल्प रैली में पहुंची। यहां उन्होंने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार किया।

प्रियंका गांधी ने कहा- मादी ने जो भी नीतियां बनाई हैं, वह सिर्फ अरबपतियों के लिए हैं। मोदी ने देश के किसानों को आतंकवादी-देशद्रोही कहा, वे देशभक्त कैसे हैं?। ये देश आपका है। जिन्होंने आपको दिल्ली जाने से रोका, आप उन्हें दिल्ली से निकाल फेंको।

उधर, सिरसा में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने कहा-”हरियाणा में भाजपा के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है, लोग थक गए हैं इनकी राजनीति से। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और बदलाव आएगा।”

मोदी के कार्यकाल में 30 लाख पद खाली:-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे भाई ने जो यात्रा की है, उससे यह पता चला है कि इन लोगों ने कितना न्याय लोगों के साथ किया है। किसान के लिए हम कानून बनाएंगे। आपका कानून बन जाएगा कि किसानों को MSP मिलना ही मिलना है। इसके अलावा खेती के हर सामान से GST हटा देंगे।

आपकी कर्जमाफी के लिए एक स्थायी आयोग बनेगा। इससे जब भी किसान मुश्किल में होगा आपकी सुनवाई होगी। किसानों के लिए गारंटी होगी कि उन्हें जो नुकसान हुआ है उसका 30 दिन में मुआवजा मिलेगा।

महिलाओं को हर महीने साढ़े 8 हजार रुपए देंगे। ये काम हमने कर्नाटक और तेलंगाना में शुरू कर दिया है। मैं जो-जो कह रही हूं कि हमने ये करके दिखाया है।

आंगनवाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ेगा। केंद्र सरकार के जितने भी पद हैं उनमें आधे महिलाओं को दिए जाएंगे। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाएंगे। मोदी जी के कार्यकाल में 30 लाख पद खाली हैं, उन्हें भरेंगे। अग्निवीर योजना को हम रद्द करेंगे। मजदूर के लिए कानून लाएंगे। 400 से कम की दिहाड़ी नहीं दे पाएगा कोई।

ये देश आपका है। जिन्होंने आपको दिल्ली जाने से रोका, आप उन्हें दिल्ली से निकाल फेंको।

बोलीं- किसानों को देशद्रोही कहा, मोदी देशभक्त कैसे?

प्रियंका गांधी ने कहा। जो इन्होंने 10 साल में किया है, आपको भूलना नहीं है। याद करिए वो दिन जब इन्होंने आप पर लाठियां बरसाईं, ये जो आप टीवी पर देख रहे हैं, वह आप में नहीं दिख रही है। इस सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं, वह सिर्फ अरबपतियों के लिए हैं। किसानों को देशद्रोही कहने वाले मोदी देशभक्त कैसे हैं।

देखिए आपने इनकी बातें सुन ली हैं, आज ये इतने अहंकारी हो गए हैं कि हमे 400 सीटें मिलेंगी तो ये संविधान बदल डालेंगे। ये कौन होते हैं संविधान बदलने वाले। इसलिए आप समझ लीजिए इन्होंने सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर किया है।

संविधान आपका सुरक्षा का कवच है, इन पर अब भरोसा नहीं कर सकते। इनकी पूरी राजनीति 36 कौमों को खत्म करना है।

बोलीं- महिलाओं का आरक्षण 10 साल तक लागू नहीं होगा

प्रियंका गांधी ने कहा- पानीपत का जो हैंडलूम है, इनका क्या हुआ। आप नोटबंदी लाए, आप कतार में खड़े हो गए। इससे आम जनता और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मोदी जी ने कहा कि कालाधन आएगा, लेकिन कोई कालाधन नहीं आएगा। फिर ये GST ले आए, अब इसके लिए हर व्यापारी को एक अकाउंटेंट रखना पड़ता है।

व्यापारियों की कमाई कम हो रही है। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षण लाए, ये ऐसा आरक्षण है, जो 10 साल तक लागू नहीं होगा। हमारी महिला पहलवानों के साथ दुष्कर्म होता है तो मोदी जी कहां छिप जाते हैं। जब वे मैडल लेकर आती हैं तो उन्हें घर बुलाकर साथ में फोटो खिंचवाते हैं।

मैं महिला पहलवानों से मिली, तो उसने कहा कि मैंने देश को गौरवान्वित किया है, लेकिन सड़क पर बैठने के बाद भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरी लड़की ने हरियाणा में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस की, लेकिन वह जब मुझे फोन करती थी तो वह कहती थी कि बहुत मुश्किल होता है मम्मी। मैंने अपनी बेटी से कहा कि बेटी इन गांव के बच्चों को देखो, इनसे सीखो।

इतनी मेहनत करती हैं आप की बेटियां, ओलिंपिक में जाने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। लेकिन मोदी जी के पास इतना टाइम नहीं है कि वह इन लड़कियों को बुलाकर उनका दुख सुन लें।

कहा- कारोबारियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया

प्रियंका गांधी ने कहा- आज बेरोजगारी चरम पर है, मोदी जी अग्निवीर जैसी स्कीम लेकर आते हैं। आज देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इन्होंने 10 सालों में इतनी बेरोजगारी बढ़ा दी कि 45 सालों में कभी नहीं हुआ। जहां से भी युवाओं को रोजगार मिलता था, वह सब कंपनियां बंद कर दी। बड़ी-बड़ी कंपनियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी गई हैं। 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा तक माफ कर दिया गया।

कहा- महंगाई ने जीना दुश्वार किया

प्रियंका गांधी ने कहा-आज जब महिलाएं घर का सामान खरीदने जाती हैं तो वह सामान छोड़कर चली जाती हैं। इतनी महंगाई हो गई है, लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। लेकिन मोदी जी की चमक बढ़ती ही जा रही है। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। किसान का बेटा कौन है, किसान का बेटा ही जवान है।

जो सरहद पर जाकर देश की रक्षा करता है। हरियाणा के गांव-गांव में सुबह बच्चे सेना के लिए दौड़ लगाते थे, लेकिन जब से अग्निवीर योजना आई है, वह घर बैठ गए हैं।

कहा- खरबपतियों के लिए बनती हैं नीतियां

प्रियंका गांधी ने कहा- हमारे देश की आज परिस्थितियों यह है कि जितनी भी नीतियां बनती है बड़े-बड़े खराब पतियों के लिए बनती है, अगर दर्द किसी का समझ रहे हैं तो अपने ख़राब पति दोस्तों का दर्द समझ रहे हैं जिनके पास पहले से हजारों लाखों करोड़ों रुपए है लेकिन मोदी जी हमारे सरकारी बैंकों से उनको 16 लाख करोड रुपए कर्ज माफ करते हैं I

कहा- PM किसान-गरीब का दर्द नहीं जानते

प्रियंका गांधी ने कहा- जब हम 3-4 दिन बाद पहुंचे उन किसानों के परिवारों से मिलने के लिए तो उनका दुख-सूख का दर्द हमें समझ में आया। वह आंदोलन कर रहे थे, शांति से कर रहे थे। जिस तरह से अपने यहां दिल्ली में किया। उनके परिवार के सदस्य रो रहे थे। दुखी थे कह रहे थे कि हमें यकीन नहीं होता हम सिर्फ मेरे चाहते हैं दीदी हमें न्याय नहीं मिल रहा है कोई हमारे दर्द को समझ ही नहीं रहा है लेकिन अगर एक बात स्पष्ट हुई है, 10 सालों में तो यह बात स्पष्ट हुई है कि मोदी जी इस देश के किसान इस देश के गरीब इस देश के मिडिल क्लास इस देश की गरीब महिलाओं इस देश के नौजवानों का दर्द नहीं।

प्रियंका बोलीं-PM ने किसानों की सुनवाई तक नहीं की

प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 10 साल से केंद्र में बैठे लोग किसान को नहीं समझ पाए। आपने आंदोलन किया क्यों किया, क्योंकि वह 3 ऐसे कानून लेकर आ रहे थे, जिससे आपकी कमर टूट जाती। आप इसके विरोध में सड़कों पर उतरे, आंदोलन किया। पूरे देश ने आपको देखा। आपके लिए कोई पानी लाया, खाना लाया, दीपेंद्र जी आपके साथ बैठे।

भाजपा के प्रधानमंत्री ने आपकी सुनवाई तक नहीं की। उन्होंने आपकी बिजली बंद कर दी, पानी बंद कर दिया। उन्होंने किसानों को देशद्रोही कहा, आतंकवादी कहा।

प्रियंका बोलीं- मैं आधी पंजाबन, इसलिए लड़ती हूं

प्रियंका गांधी ने कहा- मैं तो आधी पंजाबन ही हूं, इसलिए लड़ती हूं। इसलिए, आपने कहा कि ED के समय मैं लड़ी। मेरे अंदर पंजाब का जज्बा है। यह महाभारत की धरती है। यहां धर्म की लड़ाई लड़ी गई। यहां चाहे खेल का मैदान हो, जंग का मैदान हो, हर जगह हरियाणा के लोग खून पसीना बहाते हैं। मुझे गर्व है कि मैं यहां हूं।

देखिए ये देश किसानों का देश है। इस देश की आत्मा इस देश का किसान है। आजादी की लड़ाई से, बल्कि उससे पहले से इस देश का किसान आजादी के लिए लड़ा है। अपना खून दिया है। इस देश को यदि समझना है तो पहले किसान को समझिए। आप जब खेती करते हैं तो सिर्फ अपने बच्चों के लिए काम नहीं करते, आप पूरे देश के लिए काम करते हैं। इस पूरे देश को आप खिलाते हैं। आप इस देश की रीढ़ की हड्‌डी हो।

भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- हरियाणा को नंबर वन बनाना होगा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- कांग्रेस के नेताओं का पूरा इतिहास आप सब जानते हैं। अब समय आ गया है कि पार्टी के इन शहीद नेताओं को किए गए बलिदान को उतार दिया जाए। अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को लाया जाए।

कांग्रेस के कार्यकाल में हमेशा से हरियाणा नंबर एक रहा, लेकिन पिछले 10 सालों में हरियाणा अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। हरियाणा को फिर से नंबर एक बनाने के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी हो गया है।