गहलोत 2 दिन के दौरे पर पहुंचे गुजरात

Jaipur Politics Rajasthan Uncategorized

पाटन के राधनपुर में विधायक रघु देसाई के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

jaipur : CM अशोक गहलोत आज 2 दिन के लिए गुजरात में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार पर जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत स्पेशल प्लेन से अहमदाबाद पहुंचें। गहलोत आज शाम पाटन के राधनपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पौने 6 बजे अहमदाबाद लौटकर वहीं नाइट स्टे करेंगे। 18 अक्टूबर को गहलोत सुबह 10 से 12 बजे तक अहमदाबाद में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपह 12.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोपहर 2.30 बजे बनासगांठा के थारड़ पहुंचकर रोड शो और जनसभा करेंगे। शाम 5.30 बजे गहलोत हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। फिर शाम 6 बजे उदयपुर से स्पेशल प्लेन से दिल्ली निकल जाएंगे। शाम 7 बजे गहलोत का दिल्ली पहुंचने का प्रोग्राम है। दिल्ली में गहलोत का कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद 19 अक्टूबर को काउंटिंग होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *