हिमाचल विधानसभा चुनाव : पहाड़ के रण में उतरे अशोक गहलोत , प्रेस को किया सम्बोधित

Front-Page Himachal Elections 2022 Politics Rajasthan

शिमला : गुजरात विधानसभा चुनावों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस की कमान संभाल रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिन के लिए हिमाचल में कांग्रेस के प्रचार के लिए पहुंचे। गहलोत यहाँ पर प्रेस को सम्बोधित किया और मोदी – शाह पर निशाना साधा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों में दम है। अल्टीमेटली देश का डीएन और कांग्रेस का डीएनए एक है। कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती। जो कहते है कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, वे खुद मुक्त हो जाएंगे। हम चाहेंगे की पब्लिक को राइट टू हैल्थ मिले। राजस्थान में 10 लाख तक फ्री इलाज कर रहे हैं। महिलाओं को फ्री में मोबाइल दे रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। हमारी सरकार का फोकस सामजिक सुरक्षा की योजनाओं पर है। कांग्रेस ही जनता की भलाई करना जानती है। ओपीएस का जहां-जहां लागू हो रही है। लोग स्वागत हो रहा है। बीजेपी राज्य दबा रहे हैं। दबने वाले नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत की हवा चल रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। मोदी को चेहरा रखककर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर है। सीएम गहलोत ने शिमला में प्रेस वार्ता पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले चाल, चरित्र और चेहरा की बात करते थे, इनकी पोल खुल चुकी है। बीजेपी शासित राज्यों में लूट मची है। सीएम गहलोत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। सीएम ने कहा कि हम बेहतर वित्तीय प्रबंधन करेंगे और पुरानी पेंशन योजना अमल में लाएंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि नोटबंदी से काला धन नहीं आया। ब्लैकमनी खत्म नहीं हुई। आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है। 8 साल से देश में कोई लोकपाल का नाम नहीं ले रहा है। कोलेगेट घोटाला और टू जी स्पेक्ट्रम का कोई नाम नहीं ले रहा है। यूपीए सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा गया था। सीएम गहलोत ने कहा कि कैग के पूर्व प्रमुख विनोद राय को शर्म नहीं आई। बोल दिया- देश में 1 लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला हो गया। देश ने मान लिया। अब कोलेगेट और टू जी स्पेक्ट्रम को याद क्यों नहीं करते हैं। सीएम ने कहा कि विनोद राय ने संजय निरुपम से माफी मांगी। विनोद राय को शर्म नहीं आई। अब कहा चला गया कोलगेट औ टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला। कोई नाम लेता है क्या। परसेप्शन की राजनीति करने में माहिर है। झूठ बोलने में माहिर है। इन सबका मुकाबला कांग्रेस को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *