बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का बदला समय, सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तो शाम 5:30 से 9:30 बजे तक खुलेगा मंदिर

Featured

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव हुआ है। सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे दर्शन होंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक मंदिर खोला जाएगा। बता दें, मथुरा-वृंदावन में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।