बीबीसी ने तीसरे दिन भी आईटी सर्वे जारी,कर्मचारियों से कहा, डेटा डिलीट न करें

Front-Page National

नई दिल्ली:-बीबीसी में गुरुवार तीसरे दिन भी आईटी सर्वे जारी रहा है। BBC ने अपने कर्मचारियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की। जिसमें कहा, क्या करें क्या न करें। साथ ही यह निर्देश दिया है कि, अपने कम्प्यूटर से किसी भी प्रकार का डेटा डिलीट न करें। अगले नोटिस तक कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

बीबीसी इंडिया के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर 14 फरवरी वेलेंटाइन के दिन I-T survey शुरू हुआ था। आज गुरुवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्वे जारी है। टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आयकर विभाग बीबीसी का I-T survey कर रहा है। इस बीच बीबीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया। जिसमें यह कहा गया है कि, सभी कर्मचारियों वे अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से कोई भी डेटा डिलीट नहीं करें। बीबीसी ने बुधवार को अपने सभी बीबीसी कर्मचारियों को मैसेज भेज कर यह निर्देश दिया कि, वे सभी टैक्स अधिकारियों का सहयोग करें। साथ ही अपने शीर्ष अफसरों को भी जांच में सहयोग देने को कहा है। इस बीच BBC ने अपने कर्मचारियों से अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा है।

बीबीसी ने जारी किया गाइडलाइन

दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर आईटी सर्वे को देखते हुए बीबीसी इंडिया ने बकायदा दिशानिर्देशों की एक सूची अपने कर्मचारियों को भेजी है। इन दिशानिर्देशों में कर्मचारियों को बताया है कि, उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है।

सभी सवालों का ईमानदारी से जवाब दें

BBC ने कहा है कि, आयकर विभाग भारत में बीबीसी के टैक्स ब्योरे को लेकर एक सर्वे कर रहा है। तो इनकम टैक्स ऑफिसर्स इस संबंध में पूछताछ करेंगे। अगर इनकम टैक्स ऑफिसर्स आपसे पूछताछ करते हैं तो आप सभी ईमानदारी से उनके सभी सवालों का जवाब दें। बीबीसी के स्ट्रक्चर, गतिविधियों और भारत में कामकाज को लेकर पूछे जाने वाले सवाल जांच के दायरे में हैं और उसका जवाब दिया जाना चाहिए।

इनकम टैक्स नहीं कर सकता है गिरफ्तार

बीबीसी ने आगे कहा कि, आपके निजी टैक्स मामलों से जुड़े सवाल इस सर्वे के दायरे से बाहर हैं। बशर्ते वे बीबीसी की ओर से दिए जाने वाले वेतन या अन्य धनराशि से जुड़े हुए नहीं हो। अगर आपसे इन क्षेत्रों से बाहर के सवाल पूछे जाते हैं तो आप उनसे औपचारिकतौर पर लिखित में सवाल मुहैया कराने को कह सकते हैं। इनकम टैक्स अधिकारियों के पास गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की कोई शक्ति नहीं है।

बीबीसी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

बीबीसी ने उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा। कंपनी ने अगले नोटिस तक अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *