राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:दूसरे दिन 22.5 किमी पैदल चले राहुल गांधी, कोटा शहर से 42 किमी दूर करेंगे नाइट स्टे

Front-Page Politics

झालावाड़ :- राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन कोटा के हिरिया खेड़ी में पूरी हुई। शाम करीब छह बजे 22.5 किलोमीटर का सफर पूरा हो चुका था। यहां से आगे राहुल गांधी गाड़ियों से दरा के मोरू कला के लिए निकल गए। कोटा शहर से करीब 42 किमी दूर मोरू कला में नाइट स्टे करेंगे। आज राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं होगी।

इससे पूर्व, दूसरे चरण की यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा से शुरू होकर कोटा जिले में प्रवेश की थी। मंगलवार को यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ था।

यात्रा में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन भगाया। शाम करीब पांच बजे कोटा के हाइवे हिरिया खेड़ी से 3 किमी पहले जय माता दी ढाबे पर राहुल का काफिला टी ब्रेक के लिए रुका। करीब सवा पांच बजे यात्रा फिर शुरू हुई थी। शाम करीब पौने छह बजे तक 20 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी थी।

झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया था।

मंगलवार सुबह यात्रा के पहले फेज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी ने प्रचार किया।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।

यात्रा में मंगलवार को करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया था।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। वे यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा- भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था। इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।

यात्रा से जुड़े 6 बड़े अपडेट

  • यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुआ। यात्रा कोटा जिले में पहुंच चुकी है। सुकेत कस्बे में सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग राहुल के साथ चल रहे थे। इस बीच यात्रा में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन भगाया। शाम करीब 5 बजे टी ब्रेक के लिए राहुल गांधी कोटा के हिरिया खेड़ी से 3 किमी पहले एक ढाबे पर रुके थे।
  • सुबह छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा करीब दस बजे देवरी घाट पहुंची है। यहां लंच ब्रेक लिया गया।
  • इससे पहले चार घंटे के सफर में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सुबह से साथ चल रहे हैं।
  • इस बीच झालावाड़ BJP ऑफिस पर खड़े लोगों का राहुल ने अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर आगे बढ़ गए।
  • इसके बाद 3.30 बजे कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू हुआ। शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां कल की यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान चुनिंदा किसानों, मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झालावाड़ जिले में पहले दिन भी राहुल गांधी ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात की थी।

कन्हैया बोले – कपड़ों की तरह CM बदले गए

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को कोटा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। चुनावों में बीजेपी की रैलियों में स्कूल ड्रेस में बच्चों को लाया गया था। चुनाव की वोटिंग के दिन पीएम के रोड शो में बीजेपी का प्रचार किया गया।

उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन या तो प्रचार की अनुमति दे दीजिए, नहीं तो नियम सबके लिए एक हैं। कन्हैया ने कहा कि गुजरात में कपड़ों की तरह मुख्यमंत्री बदले गए हैं। कन्हैया कुमार ने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य इलेक्शन नहीं इमोशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *