झुंझुनूं में भाजपा किसान मोर्चा का महाघेराव,सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर किसान कर रहें है आत्महत्या:सीपी जोशीे

Jaipur Rajasthan

सीकर:-प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ झुझुनूं में आज भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और सैंकड़ों किसानों के साथ हुंकार भरी। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया और इससे पहले सैंकड़ों ट्रेक्टरों के द्वारा रैली भी निकाली गईं। 

सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शुरू हुई रैली पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचकर एक विशाल सभा में तब्दील हो गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी और अन्य भाजपा नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया।  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों को आह्नान करते हुए कहा, समय आ गया है अब हमें एक भी दिन घर नहीं बैठना है, इस किसान विरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय इस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही अपना वादा भूल गए।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने किसान हुंकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की झूंठ और लूट को बदलने और नेस्तानाबूद करने का मन प्रदेश की जनता ने बना लिया है। किसानों के प्रतिनिधि सरकार से पूंछ रहे हैं कि साढे चार साल पहले जो संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था उसका क्या हुआ। 

प्रतिपक्ष के नेता राजेंन्द्र राठौड ने कहा कि गहलोत सरकार ने विधानसभा मंे एक जवाब में स्वीकार किया कि इन चार सालों में 19 हजार 422 किसानों की जमीनें नीलाम हुई। राष्ट्रीयकृत बैंको और शेड्यूल बैंको और आरआरबी के तीन लाख 49 हजार 257 किसानों की एनपीए राशि 6 हजार 18 करोड 93 लाख रूपए थी। जिसमें पांच हजार 638 करोड 47 लाख रूपए का ऋण माफ होना था, लेकिन कर्ज माफ नहीं होने से इस पर चक्रवृती ब्याज लगकर यह राशि 12 हजार करोड को पार कर गई। 

इस दौरान प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, सांसद व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया मौजूद रहें।