जयपुर:-विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शुक्रवार को जयपुर में भाजपा,आम आदमी पार्टी (आप) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सांगानेर से भजनलाल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सांगानेर से भजनलाल शर्मा के नामांकन के दौरान अशोक लाहोटी भी साथ रहे।
विरोध के बाद नामांकन भरवाने पहुंचे लाहोटी
इधर सांगानेर से भाजपा उम्मीदवार भजनलाल शर्मा ने भी सांगानेर स्थित रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र भरा। सांगानेर से बीजेपी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को मैदान में उतारा है। टिकट कटने पर लाहोटी और उनके समर्थकों ने बीजेपी मुख्यालय पर इसका विरोध भी जताया था। हालांकि आज जब नामांकन भरने पहुंचे तो लाहोटी खुद भजनलाल के साथ मौजूद रहे।
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0065-1024x683.jpg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0061-1024x683.jpg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0062-683x1024.jpg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0063-683x1024.jpg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0064-1024x683.jpg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0066-1024x683.jpg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0067-1024x683.jpg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231103-WA0073-1024x683.jpg?ssl=1)