भाजपा कोर कमेटी की बैठक,नहीं आई वसुंधरा राजे मोदी सरकार के 9 साल और पार्टी के चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा और जनसंपर्क अभियान के साथ राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की रणनीति पर विचार

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को  पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नहीं आई। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीएम राजे की भूमिका राजस्थान में किस प्रकार की  रहेगी इस पर निर्णय नहीं करने का यह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने अभी पार्टी की गतिविधियों से अपने आपको दूर रखा हुआ है। वे पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम में तो जाना पसंद करती हैं लेकिन अन्य कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति नहीं रहना कई सवाल पैदा करता है !  यही कारण है कि  शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में नहीं पहुंची।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में  केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर यह माह महासम्पर्क अभियान से लेकर अनेकों योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।  अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रवास कार्यक्रम आयोजित हाेंगे।  

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। कमेटी की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में  केन्द्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर यह माह महासम्पर्क अभियान से लेकर अनेकों योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।  अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रवास कार्यक्रम आयोजित हाेंगे। 

उन्होंने कहा कि पिछले साढे चार वर्षों में बदहाल कानून व्यवस्था, महिला एवं दलित उत्पीडन, भ्रष्टाचार, आपदा प्रबंधन के दावों की पोल खुलना, रीट और योजना आयोग  में  नकदी मिलना जैसे मुद्दों पर आगामी माह प्रदेश भाजपा गहलोत सरकार का घेराव करेगी।

जिसमें भाजपा के कोर कमेटी सदस्य प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सह प्रभारी रहाटकर,प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय जनशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,  कृषि कल्याण  राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद ओम माथुर, सांसद राजेंद्र गहलोत,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया मौजूद रहे।