सरदारशहर उपचुनाव: BJP से पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को टिकट

Politics Rajasthan

Jaipur : राजस्थान की सरदारशहर विधानसयबा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दिया है। कांग्रेस विधायक के निधन के कारण चूरूजिले की सरदारशहर विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को कांग्रे अपना उम्मीदवार बनाएगी। इसका जल्द घोषणा हो सकती है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर नाम का ऐलान अभी नहीं किया है। कांग्रेस सहानुभूति कार्ड खेल उपचुनाव जीतने की कोशिश करेगी।  बीजेपी से जु़ड़े सूत्रों के अनुसार अशोक पिंचा 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। औपचारिक घोषणा कर दी है। कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण नेता भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। सरदारशहर में कांग्रेस का दबदबा रहा है। 

बीएसी ने उपचुवाव में बीएसपी कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करने का ऐलान कर कांग्रेस का वाॅकओवर दे दिया है।  राजस्थान बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशी खड़ा नहीं करने का निर्णय़ लिया है। उन्होंने बताया कि इस समय पार्टी जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने में जुटी है। पार्टी का लक्ष्य है 2023 में बैलेंस और पावर बनकर अपनी सरकार बनाना। BSP के वॉकओवर का कांग्रेस को सीधा फायदा मिलने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *