भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने 26 मंडल अध्यक्ष बदले

Rajasthan

जयपुर:-भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने शनिवार को जिले के पांच विधानसभाओं के 26 मंडल अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से बदला गया हैं। मनीष सेठी जयपुर देहात दक्षिण से जिला मीडिया संयोजक ने बताया की इनमें बगरू विधानसभा के सभी 4 मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं। जिला कार्यालय प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बगरू विधानसभा के बगरू नगर में मनीष सुरोलिया, बगरू पूर्व में आशा बागड़ा, बगरू पश्चिम में रामजीलाल कुमावत, मुहाना में कैलाश कुल्या को अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं, झोटवाडा विधानसभा के झोटवाड़ा पूर्व में शंकर यादव, झोटवाड़ा पश्चिम सरला कुमावत, जोबनेर में पंकज जोया, कालवाड़ में सुनील भाम्बू, फुलेरा विधानसभा के फुलेरा शहर प्रणव अग्रवाल, फुलेरा देहात दक्षिण नन्द सिंह, फुलेरा देहात उत्तर बाबूलाल यादव, सांभरलेक जिेन्द्र डागरा, नरेना शहर नटवर पारीक, नरेना देहात देवकरण गुर्जर, किशनगढ़ रेनवाल लक्ष्मीकांत तोतला, बस्सी विधानसभा के बस्सी शहर में जगदीश बड़िया, बस्सी पूर्व में मनोज मीणा, बस्सी पश्चिम में मदन बागड़ा, बस्सी दक्षिण में कैलाश मीणा, तूंगा में बनवारी लाल शर्मा, चाकसू विधानसभा के चाकसू नगर में रामधन सैनी, चाकसू देहात में किशन धाबाई, शिवदासपुरा में ज्ञानचंद मीणा, माधोराजपुरा में दीपक कुमावत, कोटखावदा में बनवारीलाल शर्मा रेनवाल मांजी में तेजपाल भाखर को अध्यक्ष बनाया गया है।