राजस्थान में भाजपा ने जारी की 83 प्रत्याशियों की सूची:वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही लड़ेंगी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदली

Front-Page Jaipur Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023

जयपुर:-राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दी गई है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

पढ़िए, पूरी सूची…

विद्याधर नगर विधायक राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट
जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया था।

कई पूर्व मंत्रियाें को टिकट
भाजपा ने कई पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, काीचरण सर्राफ, राजेंद्र राठौड़ सहित कई पूर्व मंत्री शामिल हैं।

बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं।