भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग का निरीक्षण कर मीडिया टीम का किया उत्साहवर्धन,भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Jaipur Rajasthan



जयपुर, 31 मई 2024। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अन्य राज्यों में प्रवास पूर्ण कर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय लौटे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप धनखड़, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत ने जोशी को शॉल और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं बीते एक महिने में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में काम कर रही मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जोशी ने भाजपा मीडिया टीम के बेहतर कार्यों की प्रशंसा करते हुए मीडिया विभाग के सभी सदस्यांे का उत्साहवर्धन किया।