भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने अंकित गुर्जर को भाजपा युवा मोर्चा,रक्षा भंडारी को महिला मोर्चा और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी भागीरथ चौधरी को सौंपी

Jaipur Rajasthan Rajasthan Elections 2023

जयपुर:-भाजपा में  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र की अनुमति के बाद युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,  ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी स्थिति को मजबूत रखते हुए अब युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अंकित गुर्जर  चेची को, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी  रक्षा भंडारी, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी चंपालाल प्रजापत गेदर को, ऐसी मोर्चा की जिम्मेदारी कैलाश मेघवाल को और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी को और अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी हमीद खान मेवाती को दी है।