कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने निकाला पैदल मार्च:भ्रष्टाचारियों पर कांग्रेस राज में नहीं होती कार्रवाई:-सीपी जोशी

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बीजेपी नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से सिविल लाइन स्थित राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद बीजेपी के सांसद और विधायकों ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंप राजस्थान सरकार के खिलाफ पेपर लीक भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की जांच कराने की मांग रखी।

इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के सांसद और विधायक मौजूद रहे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का नहीं आना। एक बार फिर पार्टी की सियासी खींचतान को जगजाहिर कर गया।

राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। क्योंकि उन्हें पता है राजस्थान में एसीबी भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं करती है। ऐसा मैं नहीं बल्कि, राजस्थान एसीबी का रिकॉर्ड कहता है। 500 से ज्यादा मामले ऐसे हैं। जिसमें आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति नहीं दी जा रही है।

बल्कि, कई मामलों में तो सरकार ने खुलकर अभियोजन स्वीकृति देने तक से मना कर दिया। खान घोटाले से लेकर जल जीवन मिशन जैसी योजना में राजस्थान में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन उसकी जांच करने की जगह CM अशोक गहलोत सिर्फ खुद की कुर्सी बचाने में जुटे हुए है।

इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन दिया गया है। ताकि राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जा सके। क्योंकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार चुनावी साल में घोटालों पर घोटाले कर रही है। जनता को झूठी घोषणाओं से बेवकूफ बनाने में जुटी हुई है।

लेकिन राजस्थान की जनता अब सरकार के झूठे वादों और दिलासों में नहीं आएगी। बल्कि, जिस सरकार के राज में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उसे जड़ से उखाड़ फेंक देंगी।

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज बीजेपी के सांसद और विधायकों ने पैदल मार्च निकाल कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत की है। राजस्थान की जनता की लड़ाई अब भारतीय जनता पार्टी के नेता हर गली और मोहल्ले में जाकर लड़ेंगे। क्योंकि राजस्थान की नाकारा और निकम्मा कांग्रेस सरकार से प्रदेश के गली मोहल्ले तक की जनता परेशान हो चुकी है।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हमारे सांसद किरोड़ी लाल मीणा भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते हैं। लेकिन सरकार भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई करने की जगह किरोड़ी लाल मीणा को ही गिरफ्तार कर लेती है। इससे राजस्थान सरकार की भ्रष्ट मंशा का जनता को पता चल गया है।

ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में नसीर राजस्थान की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। बल्कि इस बार कांग्रेस की हालत इतनी खराब होने वाली है कि राजस्थान में ढूंढने से भी बमुश्किल ही कांग्रेस के विधायक मिल पाएंगे। क्योंकि राजस्थान की जनता कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो चुकी है।

पेडल मार्च में शामिल हुई सांसद दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए रास्जथान की जनता तैयार है। महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, युवाओं के साथ पेपर लीक के नाम का धोखा, किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आज महिलाएं घर से बाहर निकलती है। तो उन्हें हवस के भेड़ियों का डर सताता रहता है। बच्चियां स्कूल कॉलेज में जाने से डरती है। उन्हें डर लगता है कि कहीं को रास्ते में उन्हें अपनी हवस का शिकार न बनाले।

प्रदेश में जिस तरह से साढ़े चार साल में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। उससे महिला असुरक्षित महसूस कर रही है। इन सब मुद्दों को लेकर आज हमने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। ताकि राजस्थान सरकार के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों को सजा मिल सके।