छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट,एक की मौत:लिक्विड एक्सप्लोसिव बनाने की थी कंपनी;घायल मजदूर ने कहा-8-10 लोग फंसे होंगे

Front-Page National

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। अभी सिर्फ आसपास काम कर रहे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 7 घायलों को रायपुर लाया गया था जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। रायपुर रेफर किए घायलों में से एक मजदूर ने कहा कि, जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ वहां 8-10 लोग मौके पर थे। हम लोग दूसरे बिल्डिंग में थे।

घटना स्थल के लिए रवाना हुए डिप्टी सीएम साव

उपमुख्यमंत्री एवं अरुण साव बेमेतरा पहुंच गए हैं और घटना स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। वे बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, बचाव कार्य के लिए आस-पास के जिलों से भी टीमें बुलाई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं खुद भी घटना स्थल के लिए तुरंत निकल रहा हूं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली अधिकारियों से जानकारी

बेमेतरा हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि- बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्हें जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

लिक्विड एक्सप्लोसिव से भरी टंकी लीक हुई

बताया जा रहा है कि, यह फैक्ट्री लिक्विड एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी है। खतरा बना हुआ है क्योंकि यहां 15 हजार लीटर की 3 टंकियां है। जिसमें से एक लीक हो गई है। वहीं बाकी दोनों टंकी अगल-बगल है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाए सवाल