बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने नामांकन भरा:बोली-कांग्रेस ने श्रीराम को टेंट में रखा;मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं

Front-Page Loksabha Election National Politics

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं एक्टर कंगना रनोट ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मंडी के पड्‌डल मैदान से सेरी मंच तक रोड शो निकाला। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

सवा 12 बजे कंगना ने अपना नामांकन फाइल किया और दोबारा सेरी मंच पर पहुंची। सेरी मंच ने कंगना ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से भगवान राम का अंश बताया और कहा कि मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं है।

कंगना ने कहा- श्रीराम को कांग्रेस ने काल्पनिक किरदार बनाकर टेंट में रखा था। वो चाहते थे कि श्रीराम कभी हुए ही नहीं। सुप्रीम कोर्ट में केस चले। तब केस को लटकाया जा रहा था। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ऑफिस में आए। उन्होंने राम मंदिर का काम चलाया।

कंगना ने कहा- कश्मीर में जाने से बच्चा बच्चा डरता था। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के टुकड़े टुकड़े करके उन्हें बाहर निकाल दिया गया। तब भारत का प्रशासन भी वहां जाने से डरता था। नरेंद्र मोदी ने उस वक्त झंडा उठाकर ऐलान करके चौराहे पर झंडा गाड़ा और भारत मां के नारे लगाए।

मोदी साधारण मानव नहीं: कंगना

कंगना ने कहा- 90 के दशक में भारत समझ गया था कि नरेंद्र मोदी कोई साधारण मानव नहीं है। यह भारत का भाग्य विधाता बनेगा। आज मोदी ने 370 हटाकर कश्मीर में भारत का संविधान इतने सालों बाद लागू किया है।

POK में चल रहा गृह युद्ध

POK में आज यह आलम है कि वहां गृह युद्ध चल रहा है। इसलिए नहीं के उन्हें अपना देश बनाना है, इसलिए नहीं के उन्हें अपनी सरकार चलानी है? बल्कि इसलिए उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए और भारत का हिस्सा बनना है।

कंगना ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी दिन में केवल एक टाइम खाना खाते है। तीन घंटे सोते हैं। कंगना ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से भगवान राम का अंश बताया और कहा कि वह गिलहरी के तौर पर मोदी सेना में काम कर रही है। यदि वह सांसद बनती है तो वह बहुत बड़ा यश लाएगी।

इस दौरान कंगना ने कहा कि बिलासपुर तक जेपी नड्डा रेल लाइन ला रहे हैं। वह प्रयास करेगी कि रेल लाइन मंडी तक लाई जाए। इस दौरान कंगना ने मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री गोविंद राम ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन भरा।

मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार
कंगना की सामने कांग्रेस के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार हैं। वर्तमान में मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह की मां और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद है। बीते चुनावों की बात करे तो 2009 में विक्रमादित्य सिंह के पिता स्व. वीरभद्र सिंह यहां से सांसद चुने गए।

2013 में हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह यहां से सांसद बनी। 2014 और 2019 में भाजपा के राम स्वरूप और 2022 में फिर से प्रतिभा सिंह उपचुनाव में सांसद चुनी गईं।

विक्रमादित्य को छोटा पप्पू बोल चुकी कंगना
भाजपा ने जिस दिन से कंगना रनोट को मंडी से प्रत्याशी बनाया है, उसके बाद से विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनोट दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कंगना रनोट अपने भाषण में विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू तक बोल चुकी हैं।