कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज:SMS हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन,डॉक्टर बोले-हालत क्रिटिकल;पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी (60) को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सीनियर्स डॉक्टर्स की सलाह पर एसएमएस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जा रही है। ऑपरेशन चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती है। क्योंकि डूडी की खून को पतला करने की दवा चल रही है।

इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी को देखने मानसरोवर के हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17MM का डैमेज हुआ है। मुख्यमंत्री ने डूडी की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबीयत नासाज है।

डूडी के परिजनों ने बताया- आज सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को को यहां बुलाया गया। फिलहाल डूडी वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए

रामेश्वर डूडी वर्तमान में राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। नोखा के बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। डूडी के बीमार होने की सूचना मिलने पर डूडी समर्थक जयपुर रवाना हुए है। वहीं, नोखा में डूडी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए समर्थक प्रार्थना कर रहे। रामेश्वर डूडी नोखा से विधायक, प्रधान भी रह चुके हैं।