Update : करौली के मेदपुरा सिमिर गांव में मिटटी का टीला ढहने से दबे 6 महिलाओं -लड़कियों की मौत

Breaking-News Uncategorized

करौली : करौली में मिट्टी में दबने से 6 महिलाओं और लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं और लड़कियां घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी को हटाकर 9 महिलाओं और लड़कियों को बाहर निकाला और सपोटरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 4 घायलों को इलाज शुरू कर दिया। इनमें से 2 घायलों को करौली रेफर किया गया। इनमें से 1 घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, मिट्टी में और भी लोगों के दबे होने की आशंका के चलते ग्रामीण मिट्टी को हटाने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार सपोटरा उपखंड की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान मिट्टी खोदते समय मिट्टी का बड़ा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई।

मिट्टी में दबने से अनीता (22) पत्नी राजेश माली, रामनरी (28) पत्नी गोपाल माली, केशनती पत्नी चिरंजी माली, खुशबू, कोमल और अंजू पुत्री गोपाल माली की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *