रावण के दस अहंकारी सरों का वध करके भगवान राम ने राम राज्य की स्थापना की उसी तरह कांग्रेस सरकार के दसों सरों का वध करके विदाई दें:शेखावत

Politics Rajasthan Rajasthan-Others

सीकर:-केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस प्रकार से रावण के दस अहंकारी शिरों का वध करके भगवान राम ने रामराज की स्थापना की थी उसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार के इन दसों सरों जिनमें तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, दलीत उत्पीडऩ, नारी पर अत्याचार, बेरोजगारी, माफीयाराज, कालाबाजारी, वादा खिलाफी, परीक्षा से खिलवाड़, गौ हत्यारों को संरक्षण देना और पेपर लीक करने वालों को संरक्षण देना इस प्रकार से इन दसों शिरों को खत्म करके राजस्थान की जनता को राहत पहुंचाने का संकल्प लेकर यहां से जाना है।

जनाक्रोश को लेकर शुक्रवार को राणी महल में महासभा गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं व भाजपा की वसुंधरा सरकार की योजनाओं को केवल नाम बदलने का काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है। क्योंकि यदि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू कर देती है तो राज्य की जनता को लाभ मिल जाता जो कांग्रेस के मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं। कहा कि राज्य में जितने भी विकास के काम हो रहे हैं वह केंद्र से मिलने वाले पैसे से हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से जितना कहा उससे अधिक काम किया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की रफ्तार को आगे ले जाना है। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार के कारिंदे अस्मत, इज्जत मांगने में लगे हुए है। पास करवाने के नाम पर बहिनों का दुष्कर्म किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार बलात्कारियों की संरक्षणकर्ता है। 

प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान का नाम पहले गर्व से लिया जाता था वहीं कांग्रेस सरकार के कुशासन के चलते अब महिला अत्याचार, दुष्कर्म, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली कटौती, पेपर आऊट से राजस्थान अपराध में एक नंबर पर आ गया है। 

सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के काम में राज्य की गहलोत सरकार ने हमेशा रोड़ा बनने का काम किया है। केंद्र के बार-बार कहने पर भी राज्य सरकार प्याज, चना, बाजरा, सरसों की खरीद का काम नहीं होने दे रही है।

जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण बच्चों को पेपर लीक की चिंता रहती है। कहा कि 60 लाख रूपये में पेपर लीक करने वालों को ही सरकार नियुक्त कर रही है। 

पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही खराब है। इसमें झूठ ही झूंठ है। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा झूंठ बोलकर राज किया है। कहा कि जब संसाधन नहीं होते थे तब चल जाता था और राज कर लेते थे, अब डिजीटल के जमाने में झूंठ नहीं चलता है। कांग्रेस के नेताओं ने जनता का लूटने का काम किया है जिससे प्रदेश खोखला हो गया है। 

पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी,झाबरसिंह खर्रा,गोरधन वर्मा,जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई ने भी कांग्रेस की सरकार जमकर प्रहार किया। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कहा कि कांग्रेस महंगाई से राहत देने के लिए कैंप लगा रही है उसी दिन से बिजली की दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। सरकार ने युवाओं को पेपर लीक से ठगने का काम किया है। सभा का संचालन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया।

जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

सभा के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पैदल ही रानी महल से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार के साढ़े चार वर्ष के इस कुशासन के खिलाफ आयोजित भाजपा की जनाक्रोश महासभा में मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, बंशीधर बाजिया, झाबरसिंह खर्रा, केडी बाबर व राजकुमारी शर्मा, फूलचंद गुर्जर, प्रधान सुवालाल, शंकर यादव, सुनीता, मनभरीदेवी, सुनीता जाखड़, सुनीता रणवां, प्रभुसिंह शेखावत, रमेश जलधारी, ममता मुंडोतिया, हरिनारायण,  संगीता सिंघल, मधुसुदन भिंडा, दिनेश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, पवन मोदी आदि मंचस्थ रहे।