नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ से अफरा-तफरी,15 यात्री घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ बढ़ने की वजह:मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, […]

Read More

महाकुंभ:वीकेंड पर भारी भीड़,वाहनों की एंट्री बंद,श्रद्धालुओं को पैदल तय करनी पड़ रही दूरी

प्रयागराज में महाकुंभ के 34वें दिन वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने शनिवार और रविवार को मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से रोक दी है। साथ ही सभी तरह के पास रद्द कर दिए गए हैं। संगम रेलवे स्टेशन भी बंद भीड़ को […]

Read More

रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे लखनऊ के PGI अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेमरेज के बाद 3 फरवरी को उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा, जहां सत्य […]

Read More

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्य में जारी हिंसा के बीच उन पर लगातार दबाव था। नए मुख्यमंत्री के चयन पर एक-दो दिन में फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने बीरेन सिंह को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के लिए कहा […]

Read More

जालंधर में 10वीं के छात्र से 10 देसी पिस्तौल बरामद,गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10वीं कक्षा के एक नाबालिग को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 देसी पिस्तौल बरामद की हैं। आरोपी जालंधर के कोट मोहल्ला का रहने वाला है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गुप्त सूचना के […]

Read More

मोहाली में फर्जी पुलिस बनकर ठगी,पांच आरोपी गिरफ्तार

मोहाली में एक गिरोह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी कर रहा था। ये लोग सिविल ड्रेस में छापेमारी करते और डरा-धमकाकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी घड़ूआं, नयागांव और सेक्टर-68 मोहाली के रहने वाले हैं और पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे […]

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया इस्तीफा,विधानसभा भंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के अगले दिन मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 7वीं दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी। आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की, लेकिन उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर […]

Read More

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी,केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 31 सीटें जीत चुकी है और 17 पर आगे चल रही है, यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) 15 सीटें जीत चुकी है और 7 पर बढ़त बनाए हुए है, कुल 22 सीटें। […]

Read More

डोनाल्ड ट्रम्प बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति,शपथ के साथ किए 10 बड़े ऐलान

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। ठंड के चलते 40 साल बाद शपथ ग्रहण समारोह संसद के अंदर आयोजित किया गया। […]

Read More

कैलिफोर्निया में भीषण आग:11 की मौत,5 दिन बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मंगलवार को लगी भीषण आग पर शनिवार तक, पांच दिन बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक इस आग में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। लूटपाट […]

Read More