प्रज्ञान रोवर ने चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की:ऑक्सीजन समेत 8 एलिमेंट्स भी मिले,हाइड्रोजन की खोज जारी

बेंगलुरु:-चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के पांचवें दिन (28 अगस्त) दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा है। इसके मुताबिक चांद के साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी है। इसके अलावा चांद की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी […]

Read More

घरेलू गैस सिलेंडर कल से ₹200 सस्ता:भोपाल में ₹908,जयपुर में ₹906 हुई कीमत;उज्ज्वला सिलेंडर पर अब कुल ₹400 की रियायत

नई दिल्ली:-केंद्र सरकार ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में अब कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई। नई कीमत 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू होगी। केंद्रीय मंत्री […]

Read More

पहाड़ा याद नहीं था,टीचर ने बच्चों से पिटवाया:5 की टेबल ना सुना पाने पर सजा दी;राहुल बोले-ये भाजपा के फैलाए केरोसिन की आग

मुजफ्फरनगर:-उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल टीचर ने UKG के मुस्लिम छात्र को क्लास के दूसरे स्टूडेंट्स से सजा दिलवाई। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने 5 का पहाड़ा नहीं सुनाया। इस पर टीचर ने बारी-बारी से क्लास के बच्चों को बुलाकर छात्र को पिटवाया। टीचर ने कहा कि मुस्लिम बच्चों की माएं उनकी […]

Read More

एमपी में चुनाव से दो महीने पहले तीन नए मंत्री:गौरीशंकर बिसेन,राजेंद्र शुक्ला और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने ली शपथ

भोपाल:-विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने […]

Read More

मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगी:8 की मौत,20 से ज्यादा लोग घायल;गैस सिलेंडर के कारण हुआ हादसा

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। मदुरै कलेक्टर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के हैं। सीतापुर […]

Read More

मोदी चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए:कहा-आपके दर्शन करना चाहता था,चंद्रयान-3 जिस जगह पर उतरा,अब वह ‘शिवशक्ति पॉइंट’ कहलाएगा

बेंगलुरु:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर बेंगलुरु के ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे। यहां वे चंद्रयान-3 की टीम के वैज्ञानिकों से मिल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के सभी वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इसरो कमांड सेंटर पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर […]

Read More

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के नाम जारी किया डाक टिकट

दिल्ली:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली देते हुए उनके नाम डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान और ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू […]

Read More

मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया:-चांद पर चंद्रयान,साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश,PM बोले- अब चंदामामा दूर के नहीं

बेंगलुरु:-भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ […]

Read More

साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम:11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे दो भाषाएं,2024 से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली:-केंद्र सरकार ने बुधवार को नई शिक्षा नीति के तहत एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके मुताबिक, अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार कराई जाएंगीं। दोनों परीक्षा में जिसमें स्टूडेंट के ज्यादा मार्क होंगे, उसे गिना जाएगा। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो […]

Read More

खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया:39 मेंबर्स की लिस्ट में सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी शामिल;मनमोहन और थरूर को भी जगह

नई दिल्ली:-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। खास बात यह है कि खड़गे ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इस […]

Read More