बूंदी में विहिप की शौर्य यात्रा में उमड़ी भारी भीड़,निकल रहे कई बड़े सियासी संकेत

बूंदी:-राजस्थान में विधान सभा चुनाव से पहले बूंदी में कल विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा का जिस तरीके से स्वागत किया गया है उसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस यात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए। इधर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में उतनी भीड़ नहीं आने से कई मायने […]

Read More

राजस्थान में ना कोई गहलोत गुट है ना कोई पायलट गुट,सिर्फ पार्टी का गुट है:सचिन पायलट

अजमेर:-पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में ना कोई गहलोत गुट है ना कोई पायलट गुट। यहां सिर्फ पार्टी का गुट है। सब पार्टी के निशान हाथ के साथ हैं। उन्होंने अजमेर में समानांतर कांग्रेस की बातों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई करता है तो सबको साथ […]

Read More

सीएम गहलोत ने रामदेवरा मंदिर में पूजा अर्चना की

रामदेवरा:-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने जयकारों के बीच लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द, प्रेम भाईचारा और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।  सीएम गहलोत ने मंदिर में रामदेव जी के भजन सुनने के साथ परिसर में […]

Read More

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने किया ग्राम लेसवा में विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास,नांद और लेसवा में जो वादे किए वे पूरे हुए

अजमेर:-आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने ग्राम पंचायत नांद के लेसवा में शनिवार कोअजमेर विद्युत वितरण निगम के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास किया और चिरंजीवी योजना के तहत 104 एंबुलेंस सेवा को हरी  झंडी दिखाकर रवाना किया। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत नांद व गांव लेसवा में जितने […]

Read More

शहर काग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली पदयात्रा आरटीडीसी चैयरमैन राठौड और उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत हुए शामिल

अजमेर:-शहर कांग्रेस ने भारत जोडो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर केसरगंज स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से गांधी भवन चौराहे तक पदयात्रा निकाली।  शहर में  पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांधी भवन चौराह स्थित गाँधी स्मारक पर राजस्थान सरकार  केबिनेट मंत्री उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, राज्यमंत्री आरटीडीसी चैयरमैन राज्य मंत्री धर्मेद्र राठौड […]

Read More

प्रियंका निवाई के झिलाय से रविवार को करेगी ग्रामीण इंदिरा रसोई की शुरुआत,जनसभा से होगा कांग्रेस प्रचार का शंखनाद

टोंक:-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार की देर शाम को कार से निवाई पहुंचे जहां उन्होंने 10 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली जनसभा व हेलीपेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को देर शाम को रणथम्भोर पहुंची थी। प्रियंका गांधी […]

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता होगा:नितिन गडकरी ने कहा-वाटर,रोड,बिजली और कम्युनिकेशन से आएगा रोजगार

हनुमानगढ़:-प्रदेश में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा का आगाज मंगलवार को हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेड़ी से हुआ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रा के रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवर्तन यात्रा 18 दिन में 2110 किमी की दूरी तय कर 50 विधानसभा क्षेत्र कवर करेगी। यात्रा हनुमानगढ़ जिले के […]

Read More

शाह बोले-कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही:ये जितना बोलेंगे,उतना कम होते जाएंगे;2024 में दूरबीन से दिखाई नहीं देंगे

डूंगरपुर:-भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज बेणेश्वर धाम से रवाना हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब परिवर्तन यात्रा समाप्त होगी, तब तक गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी। शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते […]

Read More

शाही अंदाज में निकली तीज माता की सवारी,लोगों से अटी रही छते

बूंदी:-लोक संस्कृति की छठा बिखेरते चलते लोक कलाकार, नखराळी म्हारी बूंदी…,आछी आई र बूंदी की तीजा….,केसरिया बालम आओ न पधारो…सरीखे गीतों पर थिरकते लोक कलाकार और घोडिय़ा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता आसमां, शौर्य शृंगार की प्रतीक कजली तीज माता की एक झलक पाने को उत्साहित शहरवासी…पग-पग पर तीज माता की आगवानी करते लोग। मौका था […]

Read More

गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पति और सहयोगियों ने गांव में घुमाया,वीडियो वायरल,11 गिरफ्तार,सीएम गहलोत ने परिवार से मिलकर 10 लाख मुआवजा और नौकरी की घोषणा

प्रतापगढ़:-प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के गांव पहाड़ा में  5 महीने की गर्भवती आदिवासी महिला के पति द्वारा रक्षाबंधन  गुरुवार के दिन निर्वस्त्र कर अपने साथियों के साथ पूरे गांव में घुमाने की घटना सामने आई है। पुलिस और जिला प्रशासन इस खबर से बेखबर था जब इसका वीडियो 2 दिन बाद वायरल हुआ तो […]

Read More