डॉ.सतीश पूनिया और डॉ किरोड़ी लाल मीणा भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य बने

दिल्ली:-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया और राज्यसभा के सदस्य डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के संबंध में संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने यह आदेश  शनिवार को जारी  किए।

Read More

पीएम मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के अपने वादे पर एक शब्द नहीं बोलकर राजस्थान की जनता को किया निराश:डोटासरा

जयपुर:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकानेर दौरे में दिए गए उद्बोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पीएम मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के अपने वादे पर एक शब्द नहीं बोलकर राजस्थान की जनता को निराश किया है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी […]

Read More

गोविंददेवजी मंदिर के लिए सीएम ने मंजूर किए 20 करोड़:काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा कॉरिडोर

जयपुर:-सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में विकास कामों के लिए 20.30 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया है। सीएम ने बजट में 100 करोड़ की लागत से गोविंद देवजी मंदिर का कॉरिडोर बनाने और दूसरे विकास काम करवाने की घोषणा की थी। गोविंद देवजी मंदिर के कॉरिडोर को काशी विश्वनाथ और […]

Read More

मोदी बोले-कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान,झूठ का बाजार:हम दिल्ली से योजनाओं का पैसा भेजते हैं,यहां कांग्रेस का पंजा झपट्‌टा मार देता है

बीकानेर:-पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर में कहा कि कांग्रेस का एक ही मतलब है। लूट की दुकान, झूठ का बाजार। कांग्रेस की झूठ की राजनीति का शिकार सबसे ज्यादा राजस्थान का किसान हुआ है। पिछले चुनावों में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था। इनके नेता ने 10 दिन में कर्जा […]

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 3 दिवसीय प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:उषा शर्मा

जयपुर:-मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएस उषा शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था […]

Read More

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अच्छी पहल आवासन मंडल में हुए बंपर प्रमोशन,विभिन्न संवर्गों के 71 अधिकारी-कार्मिक हुए पदोन्नत

जयपुर:-आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न संवर्गों के 71 पदों पर पदोन्नति की सिफारिश की गई। आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला विभाग है […]

Read More

मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल की संयुक्त बैठक:राजस्व विवादों मेें सर्वे के आधार पर हो प्रभावी कार्यवाही,आंतरिक सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और विकास से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से करें कार्य:मिश्र

जयपुर:-राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में राजस्व विवादों के संबंध में सर्वे हो चुका है, इस संबंध में अधिकारी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भारत सरकार की विकास योजनाओं तथा राज्य सरकारों द्वारा क्रियान्वित बालिका शिक्षा, चिकित्सा, जनजाति कल्याण और अन्य विकास योजनाओं का […]

Read More

पन्‍द्रहवीं विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन:बैठक 14 जुलाई से,सुरक्षा के माकूल प्रबन्‍ध

जयपुर:-पन्‍द्रहवीं विधान सभा के 14 जुलाई से प्रारम्‍भ हो रहे अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍थाऐं सुनिश्चित कर ली गयी है। राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिये गये है कि सत्र के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोई चूक न […]

Read More

भाजपा विधायक डॉ.लाहोटी ने अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाला नया तरीका,सदन में याचिका लगाने के लिए मांगी समस्याएं

जयपुर:-सांगानेर से भाजपा विधायक  डॉ.अशोक लाहोटी नेअपने क्षेत्र वासियों को समस्याओं के प्रति जागृत करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। उन्होंने 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए समस्याओं के  समाधान के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सदन में याचिका लगाने के लिए विस्तार से जानकारी मांगी है।  […]

Read More

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक:सीएस ने सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय से उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दिए निर्देश

जयपुर:-मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने दायित्वों का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने समारोह में आमजन की उत्साह से पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी […]

Read More