1 मार्च से राजस्थान की महिलाओ को राजस्थान रोडवेज बसों मे 50% की छूट

जयपुर, 01 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2023) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों […]

Read More

गुढ़ा बोले- मुझपर अपहरण का झूठा केस लगाया:धारीवाल के जवाब के दौरान मंत्री राजेंद्र के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा

जयपुर:-विधानसभा में पुलिस की अनुदान मांगों पर मंत्री शांति धारीवाल के जवाब के दौरान मंगलवार को भारी हंगामा हुआ। धारीवाल ने जब झूठे मुकदमे दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि बीजेपी राज में तो 182 की कार्रवाई के बारे में पता तक नहीं था। इसी बीच सैनिक कल्याण राज्य […]

Read More

जेईई मेन 2023:-जनवरी सेशन के बीआर्क का परिणाम जारी

कोटा:-देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के अंतर्गत आयोजित बी-आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी की गई। 28 जनवरी को हुई इस परीक्षा में करीब 46 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। बीआर्क का परिणाम देश के 16 इंजीनियरिंग संस्थानों की आर्किटेक्चर […]

Read More

जयपुर में बनेगा राजीव गांधी आईटी विकास केंद्र,147.55 करोड़ रुपये मंजूर

जयपुर:-राजस्थान सरकार साइबर तथा डाटा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में ‘राजीव गांधी आईटी विकास एवं ई-प्रशासन केंद्र’ बनाएगी. इसके लिए कुल 147.55 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह केंद्र जयपुर के […]

Read More

राजनीतिक पार्टियां दलितों को गुलाम जैसे रखती हैं:राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- बोलने की आजादी नहीं, मुंह खोलते ही टिकट कट

भीलवाड़ा:-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और 89 साल के BJP विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अनुसूचित जाति (SC) के लोगों को गुलाम की तरह रखती है। उन्हें खुलकर बोलने की आजादी नहीं होती है। कोई खुलकर बोलता है तो उसका टिकट कट जाता है। मेघवाल भीलवाड़ा के शाहपुरा में बोल रहे थे। वह राजस्थान […]

Read More

बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:गांवों की प्रतिभा को तलाशें और संवारेंः-राष्ट्रपति मुर्मू

बीकानेर/जयपुर:-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को बीकानेर स्थित करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किया। राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, बीकानेर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित इस मौके पर मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि यहां आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो […]

Read More

कल 2 दिवसीय दौरे पर कोटा आएंगे राज्यपाल:कोटा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे, विकास कार्यों का करेंगे भ्रमण

कोटा:-राज्यपाल कलराज मिश्र 28 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर कोटा आएंगे। राज्यपाल मंगलवार 28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11 बजकर 5 मिनट पर कोटा यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे श्रीनाथपुरम के यूआईटी ऑडिटोरियम में कोटा यूनिवर्सिटी के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। […]

Read More

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले सीएम गहलोत, कहा-भाजपा वालों को देश की चिंता नहीं

सीकर:-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सीकर के फतेहपुर और शेखावाटी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां मीडिया से रूबरू हुए। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा, डिप्टी सीएम सिसोदिया जैसे कई लोग गिरफ्तार हो चुके है। कई पत्रकार, लेखक और साहित्यकार गिरफ्तार किए […]

Read More

पहली बार पुलिस नहीं सीआई ब्रजेन्द्र सिंह का नाम लेकर लगे हाय-हाय के नारे
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व सन्दीप सैनी ने मंत्री गुढा को ठहराया जिम्मेदार
व्यापारी को लूटने की कोशिश-फायरिंग को लेकर आक्रोश
बाजार बंद कर निकाली रैली

उदयपुरवाटी ( झून्झुनूं)बस स्टैंड पर एक व्यापारी से लूट की नाकाम कोशिश के बाद अगले दिन सोमवार को व्यापारी वर्ग गुस्सा हो गए। यहां के सीआई ब्रजेन्द्र सिंह की कार्य प्रणाली से नाराज होकर बाजार बंद रखकर आक्रोश रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से होते गए थाने पहुंची। यहां पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व […]

Read More

Khatu Shyam Mela 2023:-परवान पर चढ़ने लगा बाबा श्याम का लक्खी मेला, अब तक करीब 15 लाख श्याम भक्तों ने लगाई हाजिरी

सीकर:-बाबा श्याम का लक्खी मेला परवान पर चढ़ने लगा है. अब तक करीब 15 लाख श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है तो वही देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्याम भक्त बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं. रींगस से खाटू श्याम जी तक का 16 किलोमीटर का सड़क […]

Read More