NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड किया:कोचिंग संस्थान के बाहर बिगड़ी तबीयत,इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत

कोटा:-नीट की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह मऊ (यूपी) की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला कोटा के विज्ञान नगर इलाके का है। विज्ञान नगर थाना प्रभारी कौशल्या ने बताया कि […]

Read More

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने अजमेर व्यापारी संघ के साथिया संवाद:कांग्रेस सरकार रिपीट होने पर कोटा मॉडल की तरह होगा अजमेर का विकास-राठौड़

अजमेर:-अजमेर गंज स्थित  होटल रीगल में सोमवार को  मुख्यअतिथि आरटीडीसी के चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड ने  अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में व्यापारियों से संवाद किया और व्यापारियो की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया।  महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने  नगर निगम की ओर से वसूले जा […]

Read More

‘राठौड़ चूरू से भागना चाहते हैं,चुनाव लड़े तो हारेंगे’:खुद की तुलना रावण से करने पर डोटासरा का पलटवार,बोले-रावण विद्वान ब्राह्मण था

जयपुर:-नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ‘अहंकारी रावण’ बताने पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। राठौड़ के बयान पर डोटासरा ने कहा- रावण विद्वान तो था ही। यह तो मानते हो। विद्वान ब्राह्मण था। ये राठौड़ चूकते नहीं हैं। कभी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करते हैं। कभी जाटों के […]

Read More

66 हजार करोड़ का खान सहित जल जीवन मिशन,आईटी और वैभव गहलोत के होटल इंडस्ट्री में घोटाला,आईटी घोटाले के मास्टरमाइंड के पास जयपुर में कई प्रोपर्टी,सरकार करे जब्त:डॉ.किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर:-भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस सरकार पर हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में 66 हजार करोड़ से ज्यादा का खान घोटाला जिसमें 27 हजार करोड का खनिज घोटाला, 20 हजार करोड़ का बजरी घोटाला, 10 हजार 800 करोड़ का अरावली हिल्स घोटाला, 2500 […]

Read More

विधानसभा अध्यक्ष के हाथों मिली राजसमन्द को एक साथ 106 करोड़ के विकास कार्यां की सौगात खेल स्टेडियम,स्कूल भवन,सड़क,डेयरी प्लांट सहित 23 कार्य किए जनता को सुपूर्द क्षेत्र के विकास को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध-डॉ.सीपी जोशी

 कोठारिया,17 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने रविवार को राजसमन्द जिले के कोठारिया पहुंच कर 106 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यां का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने अपने वक्तव्य में विकास कार्यां से मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर […]

Read More

अंतर्राष्ट्रीय रेशलर प्रिया सिंह मेघवाल हुई आरएलपी में शामिल

जयपुर:-जयपुर अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल ने शनिवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  (आरएलपी) के मुख्यालय पर आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पार्टी परिवार में सम्मिलित हुई,अनुसूचित जाति वर्ग की होनहार प्रतिभा का पार्टी परिवार […]

Read More

बूंदी में विहिप की शौर्य यात्रा में उमड़ी भारी भीड़,निकल रहे कई बड़े सियासी संकेत

बूंदी:-राजस्थान में विधान सभा चुनाव से पहले बूंदी में कल विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा का जिस तरीके से स्वागत किया गया है उसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस यात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए। इधर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में उतनी भीड़ नहीं आने से कई मायने […]

Read More

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा के प्रयास से जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल को सैनिक स्कूल की मान्यता देने पर रक्षा मंत्रालय ने दी अनुमति

जयपुर:-जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के प्रयास रंग लाए केंद्र सरकार ने जयपुर को सैनिक स्कूल की सौगात दी। देर रात रक्षा मंत्रालय ने आदेश जारी कर जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में सैनिक स्कूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जयपुर में खुलने वाला प्रदेश का चौथा सैनिक स्कूल होगा। सैनिक स्कूल के लिए […]

Read More

पीएम मोदी की जयपुर में आयोजित होने वाली जनसभा के पंडाल का भूमि पूजन करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी

जयपुर:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 25 सितंबर जयपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन मौके पर आयोजित होने वाली दादिया पंचायत सूरजपुरा (वाटिका) में  शनिवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित विभिन्न नेता जनसभा के लिए बनने पांडाल का भूमि पूजन करते हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने […]

Read More

एसीबी ने ग्रेटर नगर निगम जयपुर वार्ड नंबर 123 के पार्षद रामकिशोर सोयला को ₹ 30 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जयपुर:-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को ग्रेटर नगर निगम ,जयपुर के वार्ड नंबर 123 के पार्षद रामकिशोर सोयला को  ₹ 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  एसीबी के एडीजी हेमंत जोशी ने बताया कि पालड़ी मीणा जेडीए कॉलोनी में रहने वाले आरोपी  पार्षद रामकिशोर सोयला को  ₹ 30 हजार की […]

Read More