CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी:93.12% स्टूडेंट्स पास, लड़कों के मुकाबले 1.53% ज्यादा सफल रहीं लड़कियां

Breaking-News Front-Page Youth

CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.53% ज्यादा पास हुईं।

10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।

त्रिवेंद्रम रीजन 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए 3 बदलाव

  • रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा।
  • मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी।
  • सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

रीजन वाइज स्टूडेंट्स के पास होने के आंकड़े…

एसएमएस के जरिये ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  • Text Message पर जाकर सीबीएसई 12 वीं टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें।
  • इसके बाद 77388299899 पर भेजें।
  • रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।

स्कोर कार्ड चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • जन्म तिथि
  • एडमिट कार्ड आईडी।

ये है रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
  • सीबीएसई कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
  • 10 वीं का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके रखें।