चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे:ED की हिरासत में इस्तीफा देने गए हेमंत;विधायकों को राजभवन से बाहर निकाला,हंगामा

Front-Page National

रांची:-झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल को इस्तीफा देने गए। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लियया गया है। अभी वे राजभवन में ही हैं। यहां से निकलते ही उन्हें ED गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तारी के बाद वे पुराने सीएम हाउस में अरेस्ट रहेंगे।

इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।