भैरवधाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्याऊ का मंत्रोचार से किया उद्घाटन

Ajmer Rajasthan

अजमेर:-भोपो का बाड़ा वार्ड 62 में रामदेव मन्दिर प्रागण में सरोज जल मन्दिर प्याऊ का उद्वाघाटन करने शुक्रवार को राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज पहुंचे जहाँ हजारों की संख्या में महाराज के भक्तों ने बैंडबाजों ढोल फुलमालाओ द्वारा स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

वार्ड 62 के पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने महाराज की अगवानी कर साफा बांध कर स्वागत किया। वही चम्पालाल महाराज ने अपना पहना हुआ साफा पार्षद तुनवाल को पहनाया।

पार्षद तुनवाल ने बताया कि भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के करकमलों द्वारा  विधि विधान मंत्रोचार के साथ सरोज जल मन्दिर का उद्वघाटन किया गया है।

पार्षद ने कहा कि स्व श्री नवरत्न मल सोनी पुत्र स्व अर्जुन लाल सोनी की पुण्य स्मृति में सुनील कुमार सोनी की और से अत्याधुनिक प्याऊ का निर्माण किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों के साथ महाराज जी के  हजारों भक्त शामिल हुए।