ख़त्म हुआ चंद्रयान-3 का मिशन! चाँद पर रात ने तोड़ी इसरो की उम्मीद!

Front-Page National

नई दिल्लीः-भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ चुका है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर रात होने वाली है. लेकिन अभी तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है. ऐसे में इस मिशन के खत्म होने की संभावना जताई जा रही है. तीन-चार दिन के भीतर शिव शक्ति प्वाइंट पर अंधेरा छा जाएगा.विक्रम और प्रज्ञान के नींद से जगने की सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. हालांकि चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से इसरो की आस बनी रहेगी.