CISCE बोर्ड का रिजल्ट घोषित:10वीं में 98.94% और 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास;12वीं में 5 स्टूडेंट्स को मिली पहली रैंक,इनमें 3 लड़कियां

Front-Page National Youth

नई दिल्ली:-काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) 2023 का रिजल्ट रविवार को दोपहर 3 बजे डिक्लेयर हुआ। इस साल 10वीं में 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 99.21% और लड़के 98.71% हैं।

जबकि 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 98.01%और लड़के 95.96% हैं।

CISCE-2023 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12वीं में 5 स्टूडेंट्स को पहली रैंक मिली है, इनमें 3 लड़कियां हैं। वहीं 10वीं में 9 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इनमें भी 3 लड़कियां हैं।

स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce.org या http://results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह है टॉपर्स की लिस्ट

12वीं में फर्स्ट पोजीशन पाने स्टूडेंट्स

  • रिया अग्रवाल – 99.75%
  • इप्शिता भट्टाचार्य – 99.75%
  • मोहम्मद आर्यन तारिक – 99.75%
  • शुभम कुमार अग्रवाल – 99.75%
  • मान्या गुप्ता – 99.75%

10वीं में फर्स्ट पोजीशन पाने स्टूडेंट्स

  • रुशील कुमार – 99.8%
  • अनन्या कार्तिक – 99.8%
  • श्रेया उपाध्याय – 99.8%
  • अद्वय सरदेसाई – 99.8%
  • यश मनीष भसीन – 99.8%
  • तनय सुशील शाह – 99.8%
  • हिया संघवी – 99.8%
  • अविशी सिंह – 99.8%
  • संबित मुखोपाध्याय – 99.8%

रिजल्ट से खुश नहीं तो रीवैल्युएशन करवा सकते हैं
CISCE के मुताबिक अगर किसी स्टूडेंट को अपने रिजल्ट में कोई आपत्ति है या वह अपने मार्क्स से सैटिस्फाई नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए अप्लाय कर सकता है। आंसर शीट की रीचेकिंग दोपहर 3 बजे से 21 मई तक खुली रहेगी।

2022 में 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
2022 में ICSE- 10वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिनमें से 99.98% स्टूडेंट पास हुए थे। पिछले साल 99.98% लड़कियां पास हुई थीं। जबकि 99.97% लड़के पास हुए थे।

ISC-12वीं के लिए भी 96 हजार 940 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें 50 हजार 761 लड़के और 45 हजार 579 लड़कियां शामिल थीं। 18 स्टूडेंट्स ने 99.75% मार्क्स हासिल कर टॉप रैंक हासिल की थी।