सीएम गहलोत ने जयपुर के महापुरा में लगे महंगाई राहत कैंप का किया शुभारंभ,पहली लाभार्थी पूजा देवी प्रजापति को दिया ₹ 500 में सिलेंडर

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के सांगानेर तहसील के महापुरा गांव में महंगाई राहत कैंप का सोमवार को सुबह 10:00 बजे शुभारंभ किया। उन्होंने पहली लाभार्थी पूजा देवी प्रजापति को ₹ 500 में रसोई गैस सिलेंडर देकर  इसकी शुरुआत की। 

सोमवार से पूरे प्रदेश में 1799 जगहों पर  महंगाई राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत शिविर में सामाजिक पेंशन बढ़ाने, मेडिक्लेम की राशि बढ़ाने, बिजली- रसोई गैस मैं सूट लेने सहित 10 योजनाओं  के लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन संभव हो पाएगा। सीएम गहलोत ने महंगाई राहत शिविर का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से आम लोगों को दी जाने वाली राहत के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

राहत शिविर के कैंप में सीएम गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, महिला कल्याण बोर्ड की चेयरमैन अर्चना शर्मा, स्थानीय विधायक गंगा देवी, मुख्य सचिव उषा शर्मा और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित आला अफसर मौजूद रहे।