CM गहलोत की बड़ी घोषणा, राजस्थान में एक अप्रेल से पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर देंगे

Front-Page Jaipur Rajasthan

जयपुर :- सीएम अशोक गहलोत ने आज अलवर में कांग्रेस की चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी के सामने एक बड़ी घोषणा की है। गहलोत सरकार चुनावी साल में अप्रेल से जनता को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

 सीएम अशोक गहलोत ने आज अलवर में कांग्रेस की चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी के सामने एक बड़ी घोषणा की है। गहलोत सरकार चुनावी साल में अप्रेल से जनता को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए अलग कैटेगिरी बनाई जाएगी और उन लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। अभी सभी को 1057 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। संभवत: सरकार अपनी ओर से पांच सौ रूपए से ज्यादा की सब्सिडी देगी। पहले केन्द्र सरकार की ओर से गैस सब्सिडी मिलती थी लेकिन उसे बंद कर दिया गया। गहलोत सरकार अगले माह जनवरी में बजट लेकर आएगी। इसमें इसे शामिल करेगी। यहीं नहीं गृहिणियों को रसोई के सामान का किट भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *