कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन

Jaipur Rajasthan

जयपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक पंडित भवंरलाल शर्मा का रविवार निधन हो गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सुबह 7.30 बजे भंवरलाल शर्मा ने अंतिम सांस ली। शनिवार को  उन्हें एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भवंरलाल शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उन्हें गुड़गांव के मदांता अस्पताल में भी भर्ती करवाया था, वहां से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें किडनी सहित कई तरह की बीमारियां थीं। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान  रविवार को सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस,  भाजपा के नेताओं सहित कई संगठनों ने शोक जताया है। उनके परविार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे अनिल शर्मा कांग्रेस की राजनीति करते हैं और सरकार ने पिछले साल उन्हें राजनीतिक नियुक्ति दी थी।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को  एसएमएस अस्पताल जाकर विधायक भंवरलाल शर्मा की कुशलक्षेम पूछी थी।

17 अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच से राजनीतिक की शुरुआत की। उन्होंने महज 17 की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। उनकी छवि उस समय उभरी जब उन्होंने साल 2011 से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस समय वे ब्राह्मण समाज में एक राष्ट्रीय व्यक्ति के रूप में उभरे थे। वे राजस्थान सरकार के इंदिरा गांधी नेहरू परियोजना के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे 8 वीं से लेकर 12 वीं विधानसभा तक सरदारशहरसे पांच बार लगातार जीते। बीच में हार गए थे। ​वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में विधायक  रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *