चिदंबरम-थरूर की सलाह, भारत में भी हो अल्पसंख्यक PM

Front-Page National Politics

भाजपा बोली- मनमोहन सिंह को भूल गए

New Delhi : ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। इस पद पर पहुंचने वाले वे पहले एशियाई और भारतवंशी हैं। सुनक के PM बनने पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और शशि थरूर ने एक नई बहस छेड़ दी है। लगे हाथ भाजपा को भी मौका मिला और उसने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर जैसे ही ऋषि सुनक का ऐलान हुआ, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया- पहले कमला हैरिस और अब ऋषि सुनक। अमेरिका और UK के लोगों की तरह भारत को भी अल्पसंख्यकों को सत्ता में लाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हार चुके शशि थरूर ने भी चिदंबरम के बयान का समर्थन किया और कहा- अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। यह मजबूत लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश होगा।

भाजपा ने पी. चिदंबरम और शशि थरूर के बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा- कांग्रेस में अल्पसंख्यक का मतलब एक वर्ग विशेष है। उनके अलावा ये किसी को अल्पसंख्यक नहीं मानते। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब ये दोनों नेता उनके मंत्रिमंडल में थे। लेकिन, कांग्रेस के लोग शायद मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री मानते ही नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *