कांग्रेस ने 88 ब्लॉक अध्यक्षों की और नियुक्ति की:दो दिन पहले 100 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए थे, अब भी 212 ब्लॉक, 30 जिलाध्यक्षों के पद खाली

Jaipur Rajasthan

जयपुर :- कांग्रेस में खाली पड़े संगठन के पदों को भरना शुरु कर दिया है। दो दिन बाद कांग्रेस ने 88 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियों की एक और सूची जारी की है। दो दिन पहले 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। दो दिन में 188 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं। कांग्रेस में कुल 400 ब्लॉक हैं, अब भी 212 ब्लॉक बिना अध्यक्षों के हैं, जिन पर नियुक्तियां बाकी हैं।

अब तक हुई ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में विधायकों की राय को अहमियत दी गई है। आज अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा,चूरू, दौसा, जयपुर, जोधपुर, नागौर, प्रतापगढ, राजसमंद सीकर, सिरोही टोंक जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *