कोटा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन:कांग्रेस कुर्सी के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है:सीपी जोशी

Kota Rajasthan

कोटा:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इमरजेंसी की यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि आज ही के दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था। इंदिरा गांधी सरकार ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी लगा कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। निर्दोष विपक्ष और राष्ट्रभक्त नागरिकों को जेल में डाल दिया था, प्रेस की आजादी छीन ली थी। कांग्रेस कुर्सी के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कोटा में रविवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया और उपस्थित आपातकाल में बंदी रहे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। चित्तौड़गढ़ से कोटा जाते समय विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अशोक गहलोत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन आतंकियों ने जयपुर शहर को खून से नहला दिया था, उन्हें पिछली भाजपा सरकार ने फांसी की सजा करवाई, किन्तु उन्हीं आतंकियों को अपील में बरी करवाने की जानबूझ कर पैरवी में शिथिलता कांग्रेस सरकार ने की, जो कि गंभीर तुष्टिकरण के आगे आत्मसमर्पण है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने प्रदेश का विकास अवरूद्ध कर दिया है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, इसके चलते राजस्थान बहुत पीछे चला गया है। इस बार जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि हाड़ौती संभाग अभी से नहीं जनसंघ के समय से मजबूत रहा है। जिस प्रकार का युवाओं में उत्साह जुनून है। उसको देखकर स्पष्ट लगता है कि 2018 में जो कसक रह गई थी, उस उस कसक को पूरा इस बार युवा कर देंगे।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है, आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल रहा है, देश हित को सर्वोच्च रख कर चल रहा है, यह इसलिए हो रहा है कि प्रधानमंत्री मोदीजी कि सरकार के लिए नेशन फस्ट है, राष्ट्र सर्वोपरी है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांता मेघवाल, कोटा शहर जिले के संगठन प्रभारी, प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, बारां के जिला प्रभारी एवं विधायक संदीप शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं विधायक श्रीमती कल्पना देवी, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व महापौर महेश विजय मां भारती ,सह प्रभारी श्याम शर्मा, कार्यक्रम के सह संयोजक विकास शर्मा मंच पर रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल नें संबोधित करते हुए कहा ” प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 9 सालों में हुए कार्यों और निर्णयों नें देश की आमूलचूल कायाकल्प करके दिखाया है। उन्होंने कहा मोदीजी नें यह साबित किया है कि देशहित के लिए किस तरह दृड प्रतिज्ञ होना चाहिए। “

प्रदेशमंत्री कोटा शहर प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने कहा ” कांग्रेस द्वारा आपातकाल में हुए जुल्मों को अपने ऊपर सहन करते हुए उसका प्रतिकार करने वाले राष्ट्रभक्त लोकतंत्र सेनानियों को देश हमेशा नमन और सम्मान करता है, उन्हीं के योगदान से आज भारत में राष्ट्रभक्त सरकारें हैं और देश का नवनिर्माण हो रहा है।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित के बड़े निर्णय लिए जा रहे है, सभी मोर्चों पर देश प्रगति कर रहा है। विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने कहा मोदीजी के नेतृत्व में भारत का युवा एक नवयुग का निर्माण कर रहा है।

जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत नें शत्रुदेशों की दादागिरी को खत्म कर दिया है, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद का भारत एक दबँग भारत बन चुका है।