कांग्रेस डूबता जहाज कोई सफर करने को तैयार नहीं:सीपी जोशी

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव रखने वाले 23 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में लगातार मोदी को मिटा दो, खत्म कर दो और भारत माता की हत्या करने जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जो अशोभनीय और निन्दनीय है।  उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए 1947 में कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया था। आज फिर इंडिया नाम के प्रत्येक अक्षर में डॉट लगाकर बांट रहें है, लेकिन जनता विपक्ष के समूह इंडिया के सारे डॉट निकालकर कांग्रेस पर फुल स्टॉप लगाने के लिए तैयार बैठी है।   सीपी जोशी ने कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन से लेकर पोषाहार सहित सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, इस भ्रष्टाचार के चलते मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहते है कि मैं पार्टी चला रहा हूं, फंडिंग कर रहा हूं। यही कारण है कि  सीएम गहलोत बैठक में सबको बोलने से रोकते है, जलील करते है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व उनके सामने लाचार है।   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इन्हीं के कुनबे के लोग कहते है कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है, भ्रष्टाचार हो रहा है, पेपर लीक हो रहें है, लेकिन सरकार को अपने मंत्रियों और विधायकों पर भरोसा नहीं है, उनके फोन टेप करवाए जाते है, पुलिस तंत्र का उपयोग उनकी जासूसी के लिए किया जाता है। इन घटनाओं से सरकार अपराधियों के साथ खडी नजर आती है। इससे अपराधियों को बल मिलता है और जनता में भय व्याप्त होता है।  पुलिस के बयानों वर्ग अब यू-टर्न करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नेकहा कि राजस्थान में अनेक पुलिसकर्मी ऐसे है जो बहुत अच्छा काम करते है, लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते उन्हें पीछे धकेल दिया जाता है, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जब मैं कोटडी गया तो पीड़िता के परिजनों ने बताया एफ.आई.आर. लिखवाने गए तो पूरा थाना नशे मे था। राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस तंत्र को कमजोर करना ठीक नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में समाहित है, जबकि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास है। भाजपा ने इसी मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीएम गहलोत को आरएसएस और भाजपा का फोबिया है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वे इन्हें नहीं कोसते,  सीएम गहलोत सुबह होते ही इन्हें कोसना शुरू कर देते है। भाजपा की नीति और विश्वास के चलते आज हर वर्ग भाजपा के साथ जुड रहा है, कांग्रेस एक डूबता जहाज है और डूबते जहाज में कोई भी सफर नहीं करता।