मंत्री गुढ़ा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला प्रवक्ता मुरारी सैनी ने गुढ़ा को बताया मौका परस्त,
कहा – आने वाले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे जवाब

Jaipur Politics Rajasthan

झूंझुनूं

राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पिछले काफी समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, वह लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। लेकिन अब कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। मंत्री गुढ़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुरानी सैनी ने कहा कि
राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा मौका परस्त है। उन्होंने कहा कि जिस आदमी का खुद का स्टेंड नहीं है, वह मुख्यमंत्री को विश्वसनीयता का पाठ पढ़ा रहे है। जिस मंत्री ने मुख्यमंत्री के बदौलत मजे किए, खूब काम करवाएं, जब यह मुख्यमंत्री के साथ समर्पित नजर आते थे। लेकिन जब चुनाव का समय नजदीक आ गया है तो मौका परस्ति पर उतार आए है।
उन्होंने कहा जो आदमी दो बार बसपा को धोखा देकर कांग्रेस पार्टी में आए, वह मुख्यमंत्री को खुदगर्जी का परिचय देकर विश्वसनीयता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
यह कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस का कार्यकर्ता इस बात का जवाब जरूर देगा। मंत्री गुढ़ा को इस बात का पता चलेगा की कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी के प्रति कितना वफ़ादार है।
आपको बता दे की कि मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को कुछ समय पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेमे का माना जाता था, लेकिन अब वह अशोक गहलोत के विरोध में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री को लेकर वह लगातार टिप्पणी कर रहे है, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सचिन पायलट की सभा करवाई थी, सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *