कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण पर डाका डाला-अमित शाह:चारा चोर लालू के सभी साथी भ्रष्टाचारी

Front-Page Loksabha Election National Politics

उजियारपुर:-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। यहां वो उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के सरायरंजन स्थित नरघोघी हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से की। कहा- युवा मेरे जिगर के टुकड़ा है।

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद कांग्रेस की गोद में बैठ गए है। उनके सभी साथी भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। वो खुद चारा चोरी करके जेल जा चुके हैं।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण पर डाका डाला है। कांग्रेस पिछड़ा समाज की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी ने जीवन भर गरीबों के लिए काम किया।

अमित शाह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे।

अमित शाह की सभा को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अब तक उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा की सभा हुई है। राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता की उजियारपुर में यह पहली सभा है।

सभा में 1 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

अमित शाह के साथ मंच पर नित्यानंद राय के अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सभा में 1 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।